9 सेकंड में अंग्रेजी के 26 अक्षर लिखकर जीता वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब

9 सेकंड में अंग्रेजी के 26 अक्षर लिखकर जीता वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब kshititech

9 सेकंड में अंग्रेजी के 26 अक्षर लिखकर जीता वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल के खबर

शक्ति -शौक और हुनर पहचान का जरिया बनता है। आरा शहर के महादेवा रोड, वार्ड नम्बर 21 के निवासी रवि कुमार ने अपने खास हुनर से पहचान बनायी है।वे अपने अनोखे अंदाज में सबसे तेज लेखन में विश्व रिकॉर्ड बना कर दुनिया के सबसे तेज लिखने वाले व्यक्ति बन गए हैं। यह रिकॉर्ड इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड के नाम से जाना जाता हैं।जहां हर प्रकार के वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किये जाते हैं। अंग्रेजी वर्णमाला के 26 बड़े अक्षरों को मात्र 09 सेकंड 15 सेंटिसेकंड में लिख कर के विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।पेशे से शिक्षक हैं और मसाढ़ स्कूल में प्रतिनियुक्त हैं। उन्होंने ये रिकॉर्ड 26 मई 2026 को दर्ज किया था इसलिए कई जांच के चरणों से गुजरने के कारण, विभिन्न जजों के निर्णय एवं प्रस्तुत साक्ष्य के मूल्यांकन करने के बाद ही आधिकारिक रूप से वर्ल्ड रिकॉर्ड की मान्यता दी जाती हैं।इस कठिन प्रक्रिया में करीब दो महीने तक समय लग जाते हैं। रवि ने बताया कि उसका बचपन से सपना था की कैसे भी उनको गूगल पर लोग सर्च कर सकें और उनके इस अनोखे अंदाज ने ये सपना पूरा कर दिया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading