जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने करी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना




जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने करी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला पंचायत शक्ति के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार ने छत्तीसगढ़ ने प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष किरण देव के 29 जुलाई को एक सड़क दुर्घटना में घायल होने पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।उल्लेखित हो कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष परिवार सहित बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन करने गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर जा रहे थे। तब उनकी इनोवा कार एक ट्रक के पीछे टकरा गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण देव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा ने कहा है कि हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले







