शक्ति के जिला भाजपा कार्यालय में 28 जुलाई को हुआ पत्रकार वार्ता का आयोजन. भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल सहित पदाधिकारी रहे मौजूद. शाकंभरी बोर्ड के सदस्य प्रेम पटेल भी रहे मौजूद





शक्ति के जिला भाजपा कार्यालय में 28 जुलाई को हुआ पत्रकार वार्ता का आयोजन. भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल सहित पदाधिकारी रहे मौजूद. शाकंभरी बोर्ड के सदस्य प्रेम पटेल भी रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय शक्ति में 28 जुलाई को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता का मुख्य उद्देश्य परम पूज्य संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान की जानकारी देना था।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रकार वार्ता में उपस्थित भाजपा के पदाधिकारियो ने बताया कि संत गुरु रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समरस समाज के निर्माण के संकल्प के साथ पूरे देश में विविध कार्यक्रम आयोजित कर रही है।प्रेस वार्ता में समरसता संकल्प अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों तथा संत गुरु रविदास जी के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल,श्रीमती विद्या सिदार। सुश्री अन्नपूर्णा राठौर कार्यक्रम सहसंयोजक, शंभाकरी बोर्ड के सदस्य एवं सक्ती जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम पटेल जिला मीडिया सहप्रभारी नारायण राठौर, परसन राठौर उपस्थित रहे।







