गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: प्रकृति संरक्षण का संकल्प, गुरु पूर्णिमा पर बनारी में होगा वृहद वृक्षारोपण, कलेक्टर जन्मेजय महोबे करेंगे शुभारंभ।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी परिसर में लगाए जाएंगे 500 पौधे. ट्रस्ट के सेक्रेटरी अमर सुल्तानिया ने दी जानकारी




गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: प्रकृति संरक्षण का संकल्प, गुरु पूर्णिमा पर बनारी में होगा वृहद वृक्षारोपण, कलेक्टर जन्मेजय महोबे करेंगे शुभारंभ।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी परिसर में लगाए जाएंगे 500 पौधे. ट्रस्ट के सेक्रेटरी अमर सुल्तानिया ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट, बनारी, श्री श्याम वेयरहाउसिंग एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड, बनारी के संयुक्त तत्वावधान में 29 जुलाई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से 500 पौधों का रोपण किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलेक्टर जन्मेजय महोबे (भा.प्र.से.) की विशेष उपस्थिति रहेगी। वहीं हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। आयोजन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने जिलेवासियों, बनारी एवं आसपास के ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, युवाओं तथा विद्यार्थियों से इस हरित अभियान में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर नहीं, बल्कि प्रकृति रूपी महागुरु के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का भी श्रेष्ठ अवसर है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।अमर सुल्तानिया ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है। हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देता रहा है और यह अभियान भी उसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण प्रयास है।उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर पौधारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया, ताकि बनारी क्षेत्र को हरियाली से समृद्ध बनाने का यह सामूहिक अभियान एक प्रेरणादायी उदाहरण बन सके।







