पुण्य दायक एकादशी-निर्जला एकादशी पर शक्ति के मांगेराम मानस अग्रवाल परिवार ने सिद्ध श्री हनुमान मंदिर परिसर में भक्तों को पिलाया बादाम का शरबत

पुण्य दायक एकादशी-निर्जला एकादशी पर शक्ति के मांगेराम मानस अग्रवाल परिवार ने सिद्ध श्री हनुमान मंदिर परिसर में भक्तों को पिलाया बादाम का शरबत kshititech

पुण्य दायक एकादशी-निर्जला एकादशी पर शक्ति के मांगेराम मानस अग्रवाल ने सिद्ध श्री हनुमान मंदिर परिसर में भक्तों को पिलाया बादाम का शरबत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-25 जून को निर्जला एकादशी के पावन मौके पर शक्ति शहर के समाज सेबी परिवार मांगेराम मानस अग्रवाल द्वारा शहर के थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर परिसर में भक्तों को एवं आने जाने वाले लोगों को बादाम का शरबत पिलाया गया। तो वहीं सिद्ध श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं विशेष आरती भी की गई। इस दौरान काफी संख्या में सिद्ध श्री हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य मौजूद रहे तो वहीं मांगेराम मानस अग्रवाल परिवार के भी सदस्यों सहित शहर के श्याम प्रेमी धर्म प्रेमी भी मौजूद थे। तथा सभी भक्त जनों को निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई.इस दौरान धर्म प्रेमी मांगेराम अग्रवाल ने बताया कि हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रत्येक वर्ष चौबीस एकादशियाँ होती हैं। जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते है, इस एकादशी को हिन्दू धर्म में सबसे कठिन और पुण्यदायक एकादशी मानी जाती है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading