एजुकेटेड परिचय सम्मेलन की तैयारी को लेकर 5 जुलाई को रायपुर में होगी छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की कार्यकारिणी बैठक.संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर एवं हरिवल्लभ अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित है बैठक. मंच के प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल एवं महामंत्री पंकज अग्रवाल ने दी जानकारी


एजुकेटेड परिचय सम्मेलन की तैयारी को लेकर 5 जुलाई को रायपुर में होगी छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की कार्यकारिणी बैठक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के आगामी अखिल भारतीय एजुकेटेड परिचय सम्मेलन की तैयारी को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन आगामी 5 जुलाई 2026 दिन-रविवार को राजधानी रायपुर में रखा गया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए मंच के प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल रायपुर एवं प्रांतीय महामंत्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर एवं हरिवल्लभ अग्रवाल रायपुर के मार्गदर्शन में उपरोक्त बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की प्रदेश कार्यकारिणी। जिला एवं स्थानीय इकाइयों के सभी पदाधिकारी सदस्यों तथा महिला इकाई के भी सभी सदस्यों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। एवं बैठक में परिचय सम्मेलन की तैयारी को लेकर समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यक निर्णय भी लिए जाएंगे। अध्यक्ष एवं महामंत्री ने समस्त सदस्यों को 5 जुलाई को आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में अनिवार्य रूप से पहुंचने का आग्रह किया है

