29 जून को कबीर प्राकट्य दिवस पर गबेल समाज संगठन शक्ति द्वारा निकाली जाएगी शोभायात्रा. समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान. लगातार पांचवें वर्ष का है आयोजन. शाम 4:00 से रक्तदान शिविर का भी है आयोजन. रक्तदाताओं को किया जाएगा सम्मानित

ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोय।
औरन को शीतल करै, आपहुं शीतल होय॥

29 जून को कबीर प्राकट्य दिवस पर गबेल समाज संगठन शक्ति द्वारा निकाली जाएगी शोभायात्रा. समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति में गबेल समाज संगठन द्वारा विगत चार वर्षो से किये जा रहे कबीर प्राकट्य दिवस के आयोजन की श्रृंखला में इस पांचवें वर्ष में भी आगामी 29 जून 2026 दिन- सोमवार को शाम 5:30 बजे से शक्ति शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड से शोभा यात्रा निकाली जाएगी तथा इस शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर गबेल समाज संगठन ने सभी समाज बंधुओ को बुधवारी बाजार ग्राउंड पहुंचने का आग्रह किया है। तो वहीं समाज के सदस्यों ने बताया की शोभा यात्रा शाम 5:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम से प्रारंभ होकर साहेब जी की आरती एवं पूजा अर्चना के पश्चात गुरुद्वारा मार्ग। हटरीचौक।नवधा चौक।अग्रसेन चौक। गौरव पथ मार्ग। बुधवारी बाजार होते हुए वापस पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में समापन होगा। तथा शोभा यात्रा पैदल ही निकलेगी जिसमें की आतिशबाजी। बैंड पार्टी एवं ढोल बाजे के साथ समाज बंधु शामिल होंगे। सदस्यों ने बताया की शोभा यात्रा का समापन रात्रि 8:00 होगा तथा समापन कार्यक्रम में गबेल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा एवं सम्मान के पश्चात रात्रि भोज का कार्यक्रम रखा गया है
कबीर प्राकट्य दिवस पर रक्तदान शिविर का भी होगा आयोजन
29 जून 2026 को गबेल समाज संगठन शक्ति द्वारा आयोजित कबीर प्राकट्य दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। जिसके लिए समाज के सदस्यों ने बताया है की इस वर्ष कबीर साहेब जी की भव्य शोभा यात्रा को विगत वर्षों की तुलना मे और भव्य बनाने व कबीर साहेब जी के प्राकट्य उत्सव को और भव्य व उत्साह से मनाने हेतु इस वर्ष शोभा यात्रा के साथ साथ साहेब जी के प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य मे रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया है।आपका दान किया हुआ रक्त समाज के जरूरतमंद लोगो तक बिना किसी अतरिक्त शुल्क के मिल पायेगा यह भी सुनिश्चित किया गया है ।अतः आप सभी सामाजिक बंधुओ से विनम्र निवेदन है अधिक से अधिक संख्या मे इस पुण्य कार्य का भागी बने।सभी रक्त दाताओ को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्म्मानित किया जायेगा । रक्तदान किया हुये रक्तदाता को या उसके परिजनों या किसी सामाजिक व्यक्ति के लिए अगले 1 साल तक किसी भी ग्रुप कि रक्त की आवश्यकता होने पर बिना किसी अतरिक्त शुल्क के किसी भी ग्रुप का रक्त खरसिया ब्लडबैंक से उपलब्ध कराया जायेगा (जांच व ब्लड बैंक शुल्क लगेगा )इससे आपका दान किया हुआ रत्तक्त्त आपके परिजनों सामाजिक लोगो के काम आयेगा। रक्त दान के इच्छुक सभी सामाजिक बंधुओ से अनुरोध है. अपना नाम डॉ अरविंद गवेल जी के पास फोन या व्हाट्स आप के माध्यम से रजिस्टर करवा लेवे फोन न – 7000304067
स्थान:-बुधवारी बाजार ग्राउंड शक्ति समयः-शाम 4 बजे से होगा



