टेमर गांव के सुसंस्कार पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास का कार्यक्रम. विद्यालय प्रबंधन ने कहा- योग केवल एक दिन का नहीं बल्कि नियमित करने का होना चाहिए अभ्यास

टेमर गांव के सुसंस्कार पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास का कार्यक्रम. विद्यालय प्रबंधन ने कहा- योग केवल एक दिन का नहीं बल्कि नियमित करने का होना चाहिए अभ्यास kshititech
सुसंस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम

टेमर गांव के सुसंस्कार पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास का कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सुसंस्कार पब्लिक स्कूल टेमर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमे स्कूल के सभी छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे तथा विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने भी योगाभ्यास किया। जिसमें स्कूल संचालक शीतल कुमार पटेल, योग शिक्षक के रूप में गोरे लाल पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और बच्चों को योग के महत्व को समझाते हुए कहा गया कि जीवन में हमेशा योग करते रहना चाहिए क्योंकि योग मनुष्य के स्वास्थ्य के साथ साथ उसके व्यक्तित्व का भी निर्माण करता है, योग शरीर, मन, और आत्मा को नियंत्रित और संतुलित करता है। इसलिए जीवन में हमेशा योग करते रहना चाहिए। योग दिवस के कार्यक्रम को लेकर जहां विद्यालय परिवार के सदस्यों में काफी उत्साह देखा गया तो वहीं सभी ने योग की विभिन्न विधाओं को सीखा और हमेशा योग करने का संकल्प भी लिया। सुसंस्कार पब्लिक स्कूल टेमर मैं आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के शीतल कुमार पटेल।गोरे लाल पटेल।राधा पटेल।गंगा पटेल।मीनू पटेल।दिव्या देवांगन।ज्ञानेश्वरी बरेठ।गरिमा देवांगन।रोशनी बरेठ ।किरण कुंभकार एवं गायत्री पटेल का मुख्य योगदान रहा तथा इस दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को योग सत्र के दौरान बच्चों को आसन, प्राणायाम और ध्यान की बुनियादी जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बताया कि योग सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं है। इसे रोजाना करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत होता है और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है।कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। अगर बच्चे रोज योग करेंगे तो उनकी मानव शक्ति फिट रहेगी। इससे वे हर कार्य में बेहतर प्रगति कर पाएंगे और जीवनभर स्वस्थ रहेंगे।बच्चों ने योग के प्रति उत्साह दिखाया और संकल्प लिया कि वे इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading