नहीं रहे शक्ति के प्रसिद्ध छाया चित्रकार पालनाथ मौर्य .22 जून को सुबह 10:00 बजे शक्ति में होगा अंतिम संस्कार. बड़े-बड़े आयोजनों में अच्छी फोटोग्राफी के लिए जाने जाते थे पालनाथ


नहीं रहे शक्ति के प्रसिद्ध छाया चित्रकार पालनाथ मौर्य .22 जून को सुबह 10:00 बजे शक्ति में होगा अंतिम संस्कार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के प्रसिद्ध छाया चित्रकार एवं श्री श्याम फोटो स्टूडियो में दशकों तक कार्यरत पालनाथ मौर्य का आज दिनांक- 22 जून 2026 दिन-सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया है जिनका अंतिम संस्कार आज दिनांक-22 जून 2026 दिन- सोमवार को सुबह 10:00 बजे स्थानीय मुक्तिधाम शक्ति में होगा। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास राजापारा वार्ड क्रमांक- 3 शक्ति से निकलेगी। श्री पाल नाथ मौर्य के निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।एवं छाया चित्रकार के रूप में उन्होंने शक्ति आंचल सहित पूरे प्रदेश में अपनी पहचान स्थापित की थी। तथा शहर के महामाया मंदिर रोड स्थित श्री श्याम फोटो स्टूडियो में दशकों तक वे कार्यरत रहे एवं युवाओं के बीच में काफी लोकप्रिय थे। तथा अपने पीछे भरा पूरा परिवार बिलखता छोड़ गए है. वे शक्ति आंचल में बड़े-बड़े सार्वजनिक आयोजनों। राजनीतिक सभाओं। सरकारी कार्यक्रमों में अच्छी फोटोग्राफी के लिए जाने जाते थे

