शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में योग दिवस पर सैकड़ो लोगों ने उत्साह के साथ किया योग. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने कहा -प्रधानमंत्री मोदी जी ने योग को लेकर पूरी दुनिया में लाई एक नई क्रांति. आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने भी योग को लेकर दी जानकारी


शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में योग दिवस पर सैकड़ो लोगों ने उत्साह के साथ किया योग. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने कहा -प्रधानमंत्री मोदी जी ने योग को लेकर पूरी दुनिया में लाई एक नई क्रांति. आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने भी योग को लेकर दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जहां विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामअवतार। अग्रवाल सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य राजेंद्र जी महाराज सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी। सदस्य। शिक्षक। शिक्षिकाएं। गणमान्य नागरिक। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित अनुसांगिक संगठनों के सदस्य भी मौजूद रहे तो वहीं योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती। भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ। ततपश्चात योग की विभिन्न विधाओं के माध्यम से योग प्रशिक्षकों ने योग करवाया। तथा इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने कहा कि आज 21 जून को पूरी दुनिया में योग के कार्यक्रम हो रहे हैं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को लेकर विगत 12 वर्षों में एक अद्भुत क्रांति लाई है। तथा आज योग जीवन का एक हिस्सा बन गया है। एवं योग को लोग नियमित रूप से कर रहे हैं श्री अग्रवाल ने कहा कि हमें निरंतर योग करते रहना चाहिए योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। रामावतार अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर बताया कि मोदी जी ने आज पूरे देश में सेवा के काम। रचनात्मक कार्य तथा राष्ट्र के विकास को गति दी है एवं आज भारत देश विकसित राष्ट्र बनने की और अग्रसर है
वहीं योग दिवस के कार्यक्रम को आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने भी संबोधित करते हुए योग के विभिन्न आसनों के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग अनिवार्य रूप से करना चाहिए तथा योग के अनेकों फायदे हैं जिनको यदि अगर हम निरंतर करते रहेंगे तो निश्चित रूप से उसका लाभ हमको मिलेगा। योग दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय प्रबंधन समिति के भी सदस्यों का योगदान रहा तो वही कार्यक्रम के पश्चात आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई

