लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर. अभनपुर में संगठन सृजन अभियान में होंगे शामिल. 10 दिनों तक प्रदेश भर के कांग्रेस नेता लेंगे संगठन की मजबूती का प्रशिक्षण. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महान के नेतृत्व में होगा राहुल जी का जोरदार स्वागत


लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर. अभनपुर में संगठन सृजन अभियान में होंगे शामिल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 21 जून 2026 को छत्तीसगढ़ के रायपुर आ रहे है। वे अभनपुर क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस पार्टी के ‘संगठन सृजन’ और प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों को मार्गदर्शन देने वाले हैं।यह कार्यक्रम 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रायपुर के अभनपुर में मंगल भवन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राहुल गांधी दोपहर लगभग 2:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे और सीधे प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहेंगे। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर कांग्रेस के संगठन को मजबूत करना है एवं राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर जहां कांग्रेस उत्साहित है तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन ने सभी अपेक्षित पदाधिकारी- सदस्यों को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचने का निर्देश दिया है. तथा राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज।छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत एवं कांग्रेस के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों विधायकों। सांसदों। पूर्व विधायकों। पूर्व सांसदों द्वारा राहुल जी का स्वागत किया जाएगा





