शक्ति ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त- स्कूली बसों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने पर स्कूल संचालकों के खिलाफ होगी बड़ी कार्रवाई. ट्रैफिक प्रभारी ने दी जानकारी। शहरी तथा ग्रामीण दोनों ही स्कूल संचालकों को दी गई हिदायत. नाबालिक बच्चों के स्कूलों में वाहन ना लाने के संबंध में भी दी गई संचालकों को हिदायत

शक्ति ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त- स्कूली बसों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने पर स्कूल संचालकों के खिलाफ होगी बड़ी कार्रवाई. ट्रैफिक प्रभारी ने दी जानकारी। शहरी तथा ग्रामीण दोनों ही स्कूल संचालकों को दी गई हिदायत. नाबालिक बच्चों के स्कूलों में वाहन ना लाने के संबंध में भी दी गई संचालकों को हिदायत kshititech
शक्ति जिले के स्कूलों में पहुंची ट्रैफिक पुलिस

शक्ति ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त- स्कूली बसों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने पर स्कूल संचालकों के खिलाफ होगी बड़ी कार्रवाई. ट्रैफिक प्रभारी ने दी जानकारी। शहरी तथा ग्रामीण दोनों ही स्कूल संचालकों को दी गई हिदायत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूली बसों में आए दिन होने वाली घटनाओं को देखते हुए शक्ति जिले की पुलिस भी संवेदनशील हो गई है।तथा पुलिस ने नए शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होते ही जहां स्कूलों में बच्चों की परिवहन व्यवस्था पर लगाम कसना चालू कर दिया है। तो वहीं स्वयं जिला यातायात विभाग शक्ति के पुलिस अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर स्कूल संचालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए इसका पालन करने के निर्देश दे रहे हैं।स्कूल खुलने लगे हैं तथा पढ़ने वाले नाबालिक बच्चे दुपहिया वाहन लेकर स्कूल जाते हैं यह स्थिति बहुत खतरनाक है शक्ति पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा नाबालिक बच्चों के वाहन चलाने एवं स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाकर परिवहन करते पाये जाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

जिला ट्रैफिक प्रभारी शर्मा पहुंचे स्कूलों में

शक्ति जिले के आईपीएस पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशों के परिपालन में यातायात प्रभारी वाय- एन- शर्मा अपनी टीम के साथ नगर के प्रमुख स्कूलों में पहुंचे। इस दौरान स्कूल संचालकों] प्राचार्यों] वाहन चालकों एवं विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही स्कूल बसों एवं अन्य वाहनों के फिटनेस] परमिट] बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों को पूर्ण एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।सक्ति यातायात प्रभारी वाय- एन- शर्मा ने पालकों से भी अपील की है कि बच्चों को स्वयं स्कूल छोड़कर आए व लेने जाये नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिये न देवें यह मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन है तथा बच्चों के जीवन एवं भविष्य के साथ खिलवाड है। आज समझाइश के तौर पर विभिन्न स्कूल प्रबंधक एवं उनके चालकों को समझाइश दी गई है। भविष्य में सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसकी जवाबदारी पालको व स्कूल प्रबंधक की होगी

ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्कूल संचालकों को भी दिए गए निर्देश

जिला यातायात विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्कूल संचालकों को भी परिवहन व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं तथा यातायात विभाग का कहना है कि समय-समय पर स्कूलों में पुलिस की टीम पहुंच कर जांच करेगी तथा जांच में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading