भारत ने किया मिसाइल का सफल परीक्षण. डीआरडीओ ने किया है विकसित. रक्षा मंत्रालय ने कहा- यह मिसाइल मेक इन इंडिया आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाई गई

भारत ने किया मिसाइल का सफल परीक्षण. डीआरडीओ ने किया है विकसित. रक्षा मंत्रालय ने कहा- यह मिसाइल मेक इन इंडिया आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाई गई kshititech
15 जून को हुआ भारत में मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने किया मिसाइल का सफल परीक्षण. डीआरडीओ ने किया है विकसित. रक्षा मंत्रालय ने कहा- यह मिसाइल मेक इन इंडिया आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाई गई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -15 जून 2026 को भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए DRDO द्वारा विकसित स्वदेशी Long Range Land Attack Cruise Missile का पहला सफल फ्लाइट टेस्ट किया। यह परीक्षण ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया, जहां मिसाइल ने अपने सभी निर्धारित सामरिक और तकनीकी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया।परीक्षण के दौरान चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) केरडार,इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम और टेलीमेट्री उपकरणों ने मिसाइल की पूरी उड़ान और उसकी सटीकता की निगरानी की। प्राप्त आंकड़ों ने साबित किया कि मिसाइल ने तय मानकों के अनुरूप प्रदर्शन किया और परीक्षण पूरी तरह सफल रहा।रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह अत्याधुनिक मिसाइल ‘मेक इन India’ और आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत विकसित की गई है। बेंगलुरु स्थित वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (ADE) इस परियोजना की नोडल प्रयोगशाला रही, जबकि इसके विकास में कई भारतीय उद्योगों और DRDO की विभिन्न प्रयोगशालाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।विशेषज्ञों का मानना है कि LRLACM भविष्य में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की मारक क्षमता को नई मजबूती देगी। ऐसे समय में जब भारत को अपनी सीमाओं पर कई सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, यह सफल परीक्षण देश की रणनीतिक शक्ति, तकनीकी आत्मनिर्भरता और रक्षा तैयारियों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading