शराबी ड्राइवर पर शक्ति जिले की ट्रैफिक विभाग की सख्ती – शराब पीकर गाड़ी चलाने पर ड्राइवर पर किया दस हजार रुपए का बड़ा जुर्माना. ड्राइवर ने कहा- अब कभी नहीं पियूंगा शराब. शक्ति ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की संख्या में आई कमी

शराबी ड्राइवर पर शक्ति जिले की ट्रैफिक विभाग की सख्ती - शराब पीकर गाड़ी चलाने पर ड्राइवर पर किया दस हजार रुपए का बड़ा जुर्माना. ड्राइवर ने कहा- अब कभी नहीं पियूंगा शराब. शक्ति ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की संख्या में आई कमी kshititech
ट्रैफिक पुलिस ने किया शराबी चालक पर बड़ा जुर्माना

शराबी ड्राइवर पर शक्ति जिले की ट्रैफिक विभाग की सख्ती – शराब पीकर गाड़ी चलाने पर ड्राइवर पर किया दस हजार रुपए का बड़ा जुर्माना. ड्राइवर ने कहा- अब कभी नहीं पियूंगा शराब

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर ड्राइवर पर 10000 रुपए का जुर्माना ठोका गया है। जुर्माना पटाने के बाद ड्राइवर ने कहा आज के बाद कभी नहीं पियूंगा शराब।श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती के मार्गदर्शन में जिला सक्ती क्षेत्र अंतर्गत दुर्घटना में अंकुश लगाने के लिये की जा रही पहल के परिपालन में यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा तथा यातायात में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा जिले में वाहनों की सघन चेकिंग कर ब्रीथ एनालाइजर यंत्र से वाहन चालकों की चेकिंग कर शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कड़ी कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 13.06.2026 को चन्द्रर चन्दली मेन रोड एनएच-153 में वाहन क्रमांक C.G. 10 BN 2300 के चालक प्रशांत कुमार अग्रवाल पिता मदन लाल अग्रवाल उम्र 43 साल साकिन सावित्री नगर रायगढ़ जिला रायगढ़ (छ. ग.) को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही की गई।
मामले में पंचनामा तैयार कर वाहन को मौके पर जप्त किया गया माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।माननीय न्यायालय द्वारा उक्त चालक को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत 10,000/- रुपये (दस हजार रुपये) के अर्थदंड से दंडित किया गया।यातायात पुलिस जिला सक्ति आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें एवं यातायात नियमों का पालन करें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading