अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास खबर. प्रशासन ने रखा है आपकी सुविधाओं का खास ध्यान

अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास खबर. प्रशासन ने रखा है आपकी सुविधाओं का खास ध्यान kshititech
जय बाबा अमरनाथ बर्फानी

अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास खबर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अमरनाथ यात्रा 2026 के दौरान पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले की पुलिस ने ‘पहचान ऐप’ लॉन्च किया है। यह एक QR-बेस्ड मोबाइल ऐप है, जिसे यात्रा मार्ग और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर काम करने वाले सर्विस प्रोवाइडर्स (सेवा देने वालों) को रजिस्टर और रेगुलेट करने के लिए बनाया गया है।पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह ऐप सर्विस प्रोवाइडर्स का तुरंत और मौके पर ही वेरिफिकेशन करने की सुविधा देता है और रजिस्टर्ड व वेरिफाइड लोगों को अनरजिस्टर्ड लोगों से अलग करके एक सुरक्षित माहौल बनाता है।बयान में कहा गया है कि इस ऐप को लॉन्च करने का मुख्य मकसद यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है, ताकि सर्विस प्रोवाइडर के भेष में बिना वेरिफिकेशन वाले या असामाजिक तत्वों की एंट्री को रोका जा सके।सभी अधिकृत लोगों का डिजिटल रिकॉर्ड बनाकर, यह ऐप तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को दी जाने वाली सेवाओं में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही लाता है। इससे भीड़ को आसानी से मैनेज करने में भी मदद मिलेगी, क्योंकि व्यवस्थित और रेगुलेटेड तरीके से सेवा देने से विवाद, ज्यादा पैसे वसूलने और यात्रा के रास्तों पर भीड़भाड़ जैसी समस्याएं कम होंगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading