करोड़ों रुपए की सोने की तस्करी के सिंडिकेट का हुआ भंडाफोड़. दुबई से जुड़े हैं सिंडिकेट के कनेक्शन. पूरे मामले में एक जौहरी की अहम भूमिका. भारत में तेजी से बढ़ रहे सोना तस्करी के मामले

करोड़ों रुपए की सोने की तस्करी के सिंडिकेट का हुआ भंडाफोड़. दुबई से जुड़े हैं सिंडिकेट के कनेक्शन. पूरे मामले में एक जौहरी की अहम भूमिका

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मुंबई एयरपोर्ट पर 4.2 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी का भंडाफोड़, दुबई से जुड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है।Directorate of Revenue Intelligence (DRI) ने संगठित सोना तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई से जुड़े एक सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए तस्करी कर लाया जा रहा 2.6 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 4.2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किया गया सोना 24 कैरेट शुद्धता का है। इसका कुल वजन 2,600 ग्राम है और बाजार मूल्य लगभग 4.20 करोड़ रुपये आंका गया है।जांच में दुबई से मुंबई तक फैले एक बड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ। DRI को पता चला कि नवी मुंबई का एक जौहरी इस पूरे रैकेट में अहम भूमिका निभा रहा था और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सोने की अवैध तस्करी को अंजाम दे रहा था।मामले में संबंधित जौहरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके अंतरराष्ट्रीय संबंधों की जांच कर रही हैं

प्रातिक्रिया दे