कांग्रेस नेताओं के आरोपो को निराधार बताया नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने. श्री कुर्रे ने कहा- जरूरतमंद पात्र परिवारों को पीएम आवास देना ही नगर पंचायत की प्राथमिकता. सरकार के जनकल्याणकारी रास नहीं आ रहे हैं विपक्ष को. शहर का विकास. हमारी पहली प्राथमिकता

कांग्रेस नेताओं के आरोपो को निराधार बताया नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने. श्री कुर्रे ने कहा- जरूरतमंद पात्र परिवारों को पीएम आवास देना ही नगर पंचायत की प्राथमिकता. सरकार के जनकल्याणकारी रास नहीं आ रहे हैं विपक्ष को. शहर का विकास. हमारी पहली प्राथमिकता kshititech
नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे

कांग्रेस नेताओं के आरोपो को निराधार बताया नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने. श्री कुर्रे ने कहा- जरूरतमंद पात्र परिवारों को पीएम आवास देना ही नगर पंचायत की प्राथमिकता. सरकार के जनकल्याणकारी रास नहीं आ रहे हैं विपक्ष को

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नगर पंचायत बाराद्वार क्षेत्र में अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं जनप्रतिनिधियों के सकारात्मक प्रयासों से जहां केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के करीब 288 पात्र परिवारों का डीपीआर बनाकर राज्य शासन को स्वीकृति हेतु भेजा गया है। तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष नारायण कुर्रे। उपाध्यक्ष जितेश शर्मा एवं जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लोगों को दिलाने की दिशा में अथक प्रयास कर पहला प्रारंभ की है। किंतु नगर पंचायत बाराद्वार के इन प्रयासों पर विपक्षी पार्टी के नेताओं द्वारा इस मामले में फर्जीवाडे की बात कहते हुए सार्वजनिक रूप से यह बयान जारी किया गया है कि नगर पंचायत क्षेत्र में 700 लोगों से पीएम आवास के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने कहा है कि विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्षता के साथ जांच होनी चाहिए एवं विपक्ष को नगर पंचायत के जनकल्याणी कार्य रास नहीं आ रहे हैं। एवं छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को नगर पंचायत बाराद्वार क्षेत्र के प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाना ही हमारी पहली प्राथमिकता है।तथा इस प्राथमिकता के लिए हम यथासंभव अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करते हुए इस कार्य को गति देंगे तथा यदि विपक्ष चाहे तो पूरे मामले की जांच करवाये जिससे लोगों को पता चल सके

नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ में विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार ने शहरी क्षेत्र के नागरिकों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं। तथा इन योजनाओं का समुचित लाभ बाराद्वार शहर की जनता को भी मिले इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। एवं शहर में विकास को लेकर भी लगातार जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार से पहल कर विकास के कामों को भी गति दी जा रही है। एवं आने वाले समय में भी बाराद्वार शहर एक श्रेष्ठ शहर के रूप में पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाएगा इसे लेकर हम सभी दृढ़ संकल्पित हैं

प्रातिक्रिया दे