शक्ति शहर में फिर लौट रहा है बहुप्रतीक्षित “Aqua Zumba Season-2”14 जून सुबह 7 बजे वासु रिसोर्ट में होगा भव्य आयोजन.प्रांजल ने दी जानकारी

शक्ति शहर में फिर लौट रहा है बहुप्रतीक्षित “Aqua Zumba Season-2”14 जून सुबह 7 बजे वासु रिसोर्ट में होगा भव्य आयोजन.प्रांजल ने दी जानकारी kshititech

शक्ति शहर में फिर लौट रहा है बहुप्रतीक्षित “Aqua Zumba Season-2”14 जून सुबह 7 बजे वासु रिसोर्ट में होगा भव्य आयोजन.प्रांजल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर की महिलाओं, युवतियों, बच्चों एवं परिवारों के लिए एक बार फिर से ऊर्जा, फिटनेस और मनोरंजन से भरपूर “Aqua Zumba Season-2” का आयोजन होने जा रहा है। यह शानदार कार्यक्रम आगामी 14 जून, सुबह 7 बजे, वासु रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। पिछले वर्ष आयोजित पहले सीजन को मिली अपार सफलता के बाद इस बार कार्यक्रम को और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम की आयोजक रॉयल डांस स्टूडियो की संचालिका सुश्री प्रांजल राजपूतानी हैं, जिन्होंने शहर में फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास किया है। कार्यक्रम को विशेष सहयोग एवं प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं समाजसेवी श्री श्याम सुंदर अग्रवाल जी, जिनके सहयोग से यह आयोजन लगातार दूसरी बार संभव हो पा रहा है।

इस वर्ष Aqua Zumba के लिए बाहर से प्रोफेशनल ट्रेनर्स की विशेष टीम आमंत्रित की जा रही है, जो प्रतिभागियों को इंटरनेशनल स्टाइल फिटनेस एक्सपीरियंस देगी। संगीत, पानी और डांस के अनोखे संगम से भरपूर यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन करेगा, बल्कि लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी प्रेरित करेगा।पिछले वर्ष आयोजित “Aqua Zumba Season-1” में लगभग 50 लोगों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन लोगों का उत्साह इतना अधिक था कि 70 से ज्यादा प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।महिलाओं, बच्चियों और परिवारों ने इस आयोजन को बेहद पसंद किया तथा इसे शहर के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए श्री श्याम सुंदर अग्रवाल जी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव, चिड़चिड़ापन और मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं। ऐसे में Aqua Zumba जैसे कार्यक्रम लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि फिटनेस के साथ-साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी बेहद आवश्यक है।आयोजक प्रांजल राजपूतानी ने कहा कि छोटे शहर में बड़े स्तर का आयोजन करना चुनौतीपूर्ण जरूर होता है, लेकिन शहरवासियों के सहयोग और श्याम सुंदर जी के मार्गदर्शन से यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस बार का आयोजन पहले से भी ज्यादा आकर्षक और यादगार होगा।

वासु रिसोर्ट के संचालक श्री ईश्वर लोधी जी द्वारा भी आयोजन को विशेष सहयोग दिया जा रहा है, जिससे प्रतिभागियों को बेहतरीन वातावरण और सुविधाएं मिल सकेंगी।शक्ति शहर के लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर अभी से काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने सभी फिटनेस प्रेमियों, महिलाओं, युवाओं और परिवारों से अपील की है कि वे इस अनोखे आयोजन का हिस्सा बनें और स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएं।

शक्ति शहर में फिर लौट रहा है बहुप्रतीक्षित “Aqua Zumba Season-2”14 जून सुबह 7 बजे वासु रिसोर्ट में होगा भव्य आयोजन.प्रांजल ने दी जानकारी kshititech

प्रातिक्रिया दे