गर्मी को देखते हुए पीएम मोदी की अपील- अपने घरों एवं दुकानों के बाहर राहगीरों को पिलाये ठंडा पानी और शरबत. गर्मी से बचाने खुद को रखें हाइड्रेटेड. मोदी जी ने घरों- दुकानों के बाहर पानी रखने एवं पिलाने वालों के लिए कहीं सम्मानजनक बातें

गर्मी को देखते हुए पीएम मोदी की अपील- अपने घरों एवं दुकानों के बाहर राहगीरों को पिलाये ठंडा पानी और शरबत. गर्मी से बचाने खुद को रखें हाइड्रेटेड. मोदी जी ने घरों- दुकानों के बाहर पानी रखने एवं पिलाने वालों के लिए कहीं सम्मानजनक बातें kshititech
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गर्मी को देखते हुए पीएम मोदी की अपील- अपने घरों एवं दुकानों के बाहर राहगीरों को पिलाये ठंडा पानी और शरबत. गर्मी से बचाने खुद को रखें हाइड्रेटेड

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयलकी खबर

शक्ति -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नागरिकों से देश भर में बढ़ते तापमान के प्रति सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे खुद को हाइड्रेटेड रखें, बाहर निकलते समय अपने साथ पानी रखें और जरूरतमंदों की मदद करें। कई राज्य अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे मौसम की इन चरम स्थितियों के कारण रोजमर्रा की जिंदगी में मुश्किलें और बढ़ गई हैं।उन्होंने लिखा, “देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही रोजमर्रा की जिंदगी में गर्मी के कारण होने वाली कई मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। मैं अपने सभी साथी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे जितना हो सके, उतनी सावधानियां बरतें।”

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “कृपया खुद को हाइड्रेटेड रखें और घर से बाहर निकलते समय अपने साथ पानी जरूर रखें। ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बनती है। यदि संभव हो तो किसी भी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी जरूर पिलाएं।”उन्होंने उन लोगों की भी सराहना की, जो राहगीरों के लिए अपने घरों और दुकानों के बाहर पीने का पानी रखते हैं। उन्होंने आगे लिखा, “मैं उन लोगों की भी सराहना करता हूं जो अपने घरों और दुकानों के बाहर घड़ों में पानी रखते हैं, ताकि कोई भी उससे पानी पी सके।”

प्रातिक्रिया दे