3000 रुपए प्रति महीने मिलेंगे महिलाओं को. 27 मई से बटेंगे फॉर्म. स्कूल कॉलेज। मंदिर के 1 किलोमीटर के दायरे में नहीं रहेंगे शराब की दुकाने। राज्य सरकार ने जारी किया आदेश. सरकार राज्य के विशेष कैंटिनो में देगी ₹5/रुपए में मछली भात

3000 रुपए प्रति महीने मिलेंगे महिलाओं को. 27 मई से बटेंगे फॉर्म. स्कूल कॉलेज। मंदिर के 1 किलोमीटर के दायरे में नहीं रहेंगे शराब की दुकाने। राज्य सरकार ने जारी किया आदेश. सरकार राज्य के विशेष कैंटिनो में देगी ₹5/रुपए में मछली भात

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कई कल्याणकारी उपायों की घोषणा की, जिनमें रियायती भोजन, महिलाओं के लिए मासिक वित्तीय सहायता और शैक्षणिक व धार्मिक संस्थान के पास शराब की दुकानों पर नए प्रतिबंध शामिल हैं।
एक जनसभा को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा कि पूरे राज्य में विशेष कैंटीनों में 5 रुपए में मछली चावल का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने यह भी योजना की कि अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म 27 मई से जारी किए जाएगे। इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं तो वित्तीय सहायता के रूप में प्रति माह 3,000 रुपए मिलेंगे।मुख्यमंत्री ने एलान किया कि स्कूलों, कॉलेजों और मंदिरों के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकानों की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में एक नई व्यवस्था लागू की गई है। जहां शासक का शासन नहीं, बल्कि कानून का शासन चलता है।सीएम शुभेंदु ने कहा कि हमने पहले दुर्गापुर में एक बैठक की थी, जिसमें बांकुरा, पूर्वी बर्दमान और पश्चिमी बर्दवान शामिल थे। आज हमने नादिया, उत्तर 24 परगना और हुगली पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक बैठक की। मालदा में भी ऐसी ही बैठकें होंगी, जिनमें मुर्शिदाबाद, उत्तर दिजानपुर और दक्षिण दिनाजपुर शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि एक नई एक नई व्यवस्था लागू की गई है, जहां शासक का शासन नहीं, बल्कि कानून का शासन चलता है। दुनिया के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, जो राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर विश्वास रखती है, लोगों के आशीर्वाद से सत्ता में आई है। नए लोग विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बने हैं।हमारा दृष्टिकोण क्या है? हर राज्य का शासन कैसे चलाना चाहते हैं? हमारा घोषणापत्र क्या है? ये विचार सबसे पहले प्रशासन के हर स्तर तक पहुंचने चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ हम ये जनसंपर्क दौरे और बैठकें कर रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading