शक्ति के कलेक्टर ने अवैध खाद का भंडारण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के लिए निर्देश. समय सीमा की बैठक को संबोधित कर रहे थे तोपनों साहब. जन समाधान शिविर के आवेदनों की भी करी समीक्षा. आम नागरिकों की सुनी जन दर्शन में समस्याएं. कलेक्टर साहब ने कहा- 10 जून तक फील्ड में तटस्थ रहे अधिकारी कर्मचारी

शक्ति के कलेक्टर ने अवैध खाद का भंडारण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के लिए निर्देश. समय सीमा की बैठक को संबोधित कर रहे थे तोपनों साहब. जन समाधान शिविर के आवेदनों की भी करी समीक्षा. आम नागरिकों की सुनी जन दर्शन में समस्याएं. कलेक्टर साहब ने कहा- 10 जून तक फील्ड में तटस्थ रहे अधिकारी कर्मचारी kshititech
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर साहब
शक्ति के कलेक्टर ने अवैध खाद का भंडारण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के लिए निर्देश. समय सीमा की बैठक को संबोधित कर रहे थे तोपनों साहब. जन समाधान शिविर के आवेदनों की भी करी समीक्षा. आम नागरिकों की सुनी जन दर्शन में समस्याएं. कलेक्टर साहब ने कहा- 10 जून तक फील्ड में तटस्थ रहे अधिकारी कर्मचारी kshititech
आम नागरिकों की समस्याएं सुनते कलेक्टर साहब

शक्ति के कलेक्टर ने अवैध खाद का भंडारण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के लिए निर्देश. समय सीमा की बैठक को संबोधित कर रहे थे तोपनों साहब. जन समाधान शिविर के आवेदनों की भी करी समीक्षा. आम नागरिकों की सुनी जन दर्शन में समस्याएं. कलेक्टर साहब ने कहा- 10 जून तक फील्ड में तटस्थ रहे अधिकारी कर्मचारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं विभागीय योजनाओं के प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत विभिन्न विभागों में प्राप्त आवेदनों का विभागवार समीक्षा किया। कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार अन्तर्गत जिले के विभिन्न चिन्हांकित स्थलों पर आयोजित होने वाले शिविरों में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने शिविर में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से मौके पर ही परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तेज गर्मी एवं बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को विद्युत व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित न हो समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में खाद भण्डारण एवं वितरण की स्थिति की जानकारी ली। कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले की सहकारी समितियों में खाद का भण्डारण किया गया है, जिसे किसानों को वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने अवैध रूप से खाद विक्रय एवं भण्डारण करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार समीक्षा के दौरान लंबित मामलों पर सभी विभागों को समय-सीमा में प्राथमिकता के आधार पर प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा जनगणना के कार्य, लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, पीएम सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं।आज जनदर्शन में कुल 17 आवेदन हुए प्राप्त

  शक्ति -जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।जनदर्शन में आज तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी श्री सुरेन्द्र दास महंत ने अपने मिटटी के घर आंधी वर्षा से क्षतिग्रस्त होने एवं मकान धसकने के कारण शासन से सहायता राशि दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सकर्रा निवासी श्री चूड़ामणि श्रीवास ने उनके पुत्र का आत्मानंद स्कूल मालखरौदा में भर्ती के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम कमरीद निवासी श्री निशीथ तिवारी ने अवैध कब्जा धारियों पर कब्जा मुक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम कमरीद निवासी श्री संतु धीरही व अन्य ने जिला हॉस्पिटल में महिला समूह को मिले केंटीन को किसी अन्य पुरुष द्वारा चलाए जाने के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम हरदी निवासी श्री बरातु राम, टेकराम रात्रे ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में त्रुटि सुधार कराने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading