नगर पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी लगाई ताकत. प्रदेश संगठन ने पांच विधायक. एक पूर्व मंत्री एवं एक पूर्व विधायक को सौंपी बम्हनीनडीह चुनाव में जीत की जिम्मेदारी. नेता प्रतिपक्ष महंत के गृह क्षेत्र सारागांव से लगा हुआ है नगर पंचायत बम्हनीनडीह

नगर पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी लगाई ताकत. प्रदेश संगठन ने पांच विधायक. एक पूर्व मंत्री एवं एक पूर्व विधायक को सौंपी बम्हनीनडीह चुनाव में जीत की जिम्मेदारी. नेता प्रतिपक्ष महंत के गृह क्षेत्र सारागांव से लगा हुआ है नगर पंचायत बम्हनीनडीह kshititech

नगर पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस में भी लगाई ताकत. प्रदेश संगठन ने पांच विधायक. एक पूर्व मंत्री एवं एक पूर्व विधायक को सौंपी बम्हनीनडीह चुनाव में जीत की जिम्मेदारी. नेता प्रतिपक्ष महंत के गृह क्षेत्र सारागांव से लगा हुआ है नगर पंचायत बम्हनीनडीह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीनडीह में पहली बार होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने भी इस चुनाव को गंभीरता से देते हुए अपने पांच विधायक। एक पूर्व मंत्री एवं एक पूर्व विधायक को जीत की जिम्मेदारी सौंपी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आदेश के तहत छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल। जांजगीर चंपा के विधायक व्यास कश्यप। पामगढ़ की विधायक शेषराज हरबंस।जैजैपुर के विधायक बालेश्वर साहू। चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव एवं चांपा के पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन को नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रभारी बनाया गया है। तथा उपरोक्त सभी कांग्रेस नेता कांग्रेस पार्टी के अधिकृत अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन के काम को गति देंगे। तथा यह क्षेत्र वैसे शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के भी गृह क्षेत्र सरगांव से लगा हुआ है।एवं शक्ति विधानसभा क्षेत्र में भी नगर पंचायत बम्हनीनडीह जुड़ा हुआ है। इस नाते से महंत जी भी चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए लगे हुए हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading