शक्ति जिले में आधुनिक एक्सरे तकनीक से की जा रही अत्यधिक जोखिम वाले लोगों की टीबी जांच. सीएमएचओ मैडम के निर्देशन में स्वास्थ्य अमला सक्रिय. टीबी मुक्त भारत बनाने पूरे प्रदेश में सक्रिय है शक्ति जिला

शक्ति जिले में आधुनिक एक्सरे तकनीक से की जा रही अत्यधिक जोखिम वाले लोगों की टीबी जांच. सीएमएचओ मैडम के निर्देशन में स्वास्थ्य अमला सक्रिय. टीबी मुक्त भारत बनाने पूरे प्रदेश में सक्रिय है शक्ति जिला kshititech
शक्ति जिले में टीबी मुक्त भारत बनाने की दिशा में की जा रही पहल

शक्ति जिले में आधुनिक एक्सरे तकनीक से की जा रही अत्यधिक जोखिम वाले लोगों की टीबी जांच. सीएमएचओ मैडम के निर्देशन में स्वास्थ्य अमला सक्रिय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय अभियान में उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की एक्स-रे से टीबी जांच जारी है।जिला सक्ती में 24 मार्च से निक्षय निरामय 100 दिवसीय अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विकासखंड मालखरौदा में उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी रोग की स्क्रीनिंग की जा रही है।अब तक आयोजित 10 शिविरों में कुल 681 व्यक्तियों की एक्स-रे जांच की जा चुकी है। जांच में 225 व्यक्तियों के एक्स-रे में असामान्य (अबनॉर्मल) निष्कर्ष प्राप्त हुए हैं, जबकि 456 व्यक्तियों की रिपोर्ट सामान्य (नॉर्मल) पाई गई है। असामान्य पाए गए व्यक्तियों की बलगम जांच की जा रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें टीबी रोग है या नहीं।

अभियान के तहत उच्च जोखिम समूह में 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, डायबिटीज के मरीज, अल्कोहल का सेवन करने वाले, तंबाकू उपयोगकर्ता, कुपोषित व्यक्ति, पूर्व में टीबी से ग्रसित मरीज तथा वर्तमान में टीबी उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों के परिवार के सदस्यों को शामिल किया गया है।अभियान के दौरान लोगों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव, जांच एवं निःशुल्क उपचार के संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि रोग की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जा सके तथा टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल एवं डीपीएम कीर्ति बड़ा के मार्गदर्शन में 24 मार्च से यह अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है।इस अभियान में टीबी नोडल अधिकारी डॉ. संत राम सिदार, प्रभारी जिला कार्यक्रम समन्वयक विनोद राठौर, बीएमओ मृत्युंजय राठौर, बीपीएम थानेश पटेल, एसटीएस भागीरथी तिवारी, समस्त सीएचओ, आरएचओ, मितानिनों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading