भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति की बैठक 18 मई को. जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा के सभागार में होगी बैठक. सभी सम्मानित सदस्यों से बैठक में पहुंचने की करी गई अपील

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा- शक्ति

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शक्ति की बैठक 18 मई को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में होगी बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा- शक्ति की बैठक राज्य इकाई के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 18 मई 2026 दिन- सोमवार को सुबह 11:00 से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा के सभागार में आयोजित की गई है उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा- शक्ति की सचिव एवं मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जिला- शक्ति डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने बताया कि 18 मई को होने वाली बैठक सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगी। जिसमें बैठक की कार्य सूची के अनुसार भारत माता की पूजा-अर्चना। अतिथियों सदस्यों का स्वागत एवं परिचय। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का सामान्य परिचय एवं जानकारी। पूर्व में संपन्न बैठकों की जानकारी एवं कार्यवाही का विस्तार पूर्वक विवरण। समन्वय समिति हेतु पदाधिकारियो एवं सदस्यों का निर्वाचन। निर्वाचित पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह एवं आभार के साथ बैठक का समापन होगा। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा- शक्ति के सभी सम्माननीय सदस्यों को 18 मई को आयोजित बैठक में पहुंचने का आग्रह किया है

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का एक सामान्य परिचय

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) भारत का एक प्रमुख स्वैच्छिक मानवीय संगठन है, जिसकी स्थापना 1920 में अधिनियम 15 के तहत की गई थी।देशभर में 1,200 से अधिक शाखाओं के साथ, यह अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के हिस्से के रूप में कमजोर समुदायों को आपदा राहत, रक्त सेवाएं और स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करता है।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रमुख पहलू

मिशन आपात स्थितियों के दौरान राहत प्रदान करना, स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और कमजोर लोगों की देखभाल करना।

नेतृत्व भारत के राष्ट्रपति इस संस्था के अध्यक्ष हैं और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इसके चेयरमैन हैं।

मुख्य गतिविधियाँ आपदा राहत, रक्त संग्रह,एचआईवी/एड्स कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु कल्याण और नर्सिंग सेवाएं।

स्वयंसेवा यह संस्था युवा और कनिष्ठ स्वयंसेवक कार्यक्रम संचालित करती है, जो 1920 से इसके मिशन का एक मुख्य हिस्सा रहा है।

नेटवर्क देशभर में इसकी 1,200 से अधिक शाखाएं फैली हुई हैं, जो इसे एक व्यापक स्वयंसेवी नेटवर्क बनाती हैं।

संबद्धता इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (आईएफआरसी) का एक प्रमुख सदस्य

सदस्यता के प्रकार और शुल्क वर्ष- 2025 तक की स्थिति में

संरक्षक सदस्यता ₹25,000.00

उप-संरक्षक सदस्यता ₹12,000.00

आजीवन सदस्यता
1,000.00

भारत देश का कोई भी नागरिक भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट पर क्या कर जानकारी प्राप्त कर सकता है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading