बंगाल में कारगिल के जवान का नाम काटा एसआई आर लिस्ट से- जवान ने कहा- 21 साल तक करी देश की सेवा। अब नागरिकता करनी होगी मुझे साबित. 1999 के कारगिल युद्ध में भी इनकी थी महत्वपूर्ण सेवा

बंगाल में कारगिल के जवान का नाम काटा एसआई आर लिस्ट से- जवान ने कहा- 21 साल तक करी देश की सेवा। अब नागरिकता करनी होगी मुझे साबित. 1999 के कारगिल युद्ध में भी इनकी थी महत्वपूर्ण सेवा kshititech
कारगिल का जवान

बंगाल में कारगिल के जवान का नाम काटा एसआई आर लिस्ट से- जवान ने कहा- 21 साल तक करी देश की सेवा। अब नागरिकता करनी होगी मुझे साबित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पश्चिम बंगाल में एस आई आर को लेकर चल रहे विवादों के बीच एक नया मामला सामने आया है।जिसमें मुर्शिदाबाद जिले के निवासी और भारतीय सेना के सेवानिवृत्त हवलदार मोहम्मद दाऊद अली, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध सहित दो दशकों तक देश की सेवा की, आज मतदाता सूची से अपना नाम हटाए जाने के बाद अपनी पहचान साबित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 64 वर्षीय दाऊद अली को वर्ष 2001 में एक मोर्टार विस्फोट के दौरान कान में स्थायी चोट भी लगी थी।भावुक अली कहते हैं, “मैंने 21 साल, एक महीना और एक दिन इस देश की सेवा की। इसके बावजूद, आज मेरी और मेरे परिवार की राष्ट्रीयता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।”चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 60 लाख से अधिक मतदाताओं के विवरणों की जांच के बाद 27 लाख से अधिक नामों को “हटाया गया” (Deleted) चिह्नित किया गया है। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं, वे उन्हें दोबारा शामिल करवाने के लिए अपीलीय न्यायाधिकरणों (Appellate Tribunals) का दरवाजा खटखटा सकते हैं। हालांकि, चिंता का विषय यह है कि ये 19 अपीलीय न्यायाधिकरण अभी तक क्रियाशील नहीं हो सके हैं।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading