28 अप्रैल को जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के होंगे चुनाव. 10 अप्रैल को प्रारंभ हो गई नामांकन की प्रक्रिया. चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गनी मोहम्मद ने दी जानकारी.नामांकन दाखिले में दिखा अधिवक्ता साथियों का उत्साह



28 अप्रैल को जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के होंगे चुनाव. 10 अप्रैल को प्रारंभ हो गई नामांकन की प्रक्रिया. चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गनी मोहम्मद ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले में जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव आगामी 28 अप्रैल 2026 को संपन्न होंगे। उपरोक्त निर्वाचन के लिए 10 अप्रैल को नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गनी मोहम्मद ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के निर्वाचन को सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु निर्वाचन टीम का गठन किया गया है जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी गनी मोहम्मद सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल एवं अर्जुन सिंह राठौर बनाए गए हैं।तथा 10 अप्रैल 2026 को निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिसमें 10 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि के दिन जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के अध्यक्ष पद हेतु 6 नामांकन। उपाध्यक्ष सामान्य हेतु तीन नामांकन। उपाध्यक्ष महिला हेतु एक नामांकन। सचिव हेतु चार नामांकन। कोषाध्यक्ष हेतु 03 नामांकन। सह सचिव सामान्य हेतु दो आवेदन। सह सचिव महिला हेतु एक आवेदन। सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव हेतु एक नामांकन।कार्यकारिणी सदस्य हेतु आठ नामांकन अंतिम तिथि में जमा हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी गनी मोहम्मद ने बताया कि नामांकन दाखिले के पश्चात अब विधिवत निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के सदस्यों को भी इस निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान करने का आग्रह किया है। तथा 10 अप्रैल को नामांकन दाखिले के अंतिम तिथि में नामांकन दाखिल करने वालों में प्रमुख रूप से
अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार
चितरंजय पटेल. दिगम्बर प्रसाद चौबे (02 सेट नामांकन). गिरधर प्रसाद जायसवाल.कमलेश्वर चौबे.
महेश कुमार अग्रवाल.शिवशंकर शुक्ला
उपाध्यक्ष सामान्य हेतु नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार
अश्वनी राठौर।संजय कुमार अग्रवाल।विजय कुमार चन्द्रा (02 सेट नामांकन)
उपाध्यक्ष महिला हेतु नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार
सुश्री अन्नपूर्णा राठौर
सचिव पद हेतु नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार
दिनेश कुमार राठौर।लालजी थवाईत। नरेन्द्र कुमार पटेल।रथराम पटेल
कोषाध्यक्ष हेतु नामांकन दाखिल करने वालेउम्मीदवार
भीम प्रसाद देवांगन।फलित राम लहरे
ग्रंथपाल हेतु नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार
दिनेश कुमार जायसवाल
सह सचिव सामान्य हेतु नामांकन डाकिन करने वाले उम्मीदवार
चन्द कुमार भारद्वाज।विरेन्द्र कुमार उपाध्याय
सहसचिव महिला हेतु नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार
प्रेमलता दुबे
सांस्कृतिक एवं क्रीडा सचिव सामान्य हेतु नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार
अरविंद कुमार भारद्वाज
संस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव महिला हेतु नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार
श्रीमती शिल्पा गर्ग
कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) हेतु नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार
भीम प्रसाद देवांगन।चन्द्र कुमार भारद्वाज। हुलास राम चौहान।मोहम्मद अलीम खान। राहुल कुमार स्वर्णकार।संतोष कुमार यादव।विरेन्द्र कुमार उपाध्याय
कार्यकारिणी सदस्य महिला हेतु नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार
श्रीमती शिल्पा गर्ग
जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के हो रहे निर्वाचन के गनी मोहम्मद मुख्य निर्वाचन अधिकारी जिला अधिवक्ता संघ सक्ती।मनोज अग्रवाल सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला अधिवक्ता संघ सक्ती एवं अर्जुन राठौर सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला अधिवक्ता संघ सक्ती ने उपरोक्त जानकारी दी है
नामांकन दाखिले के साथ ही उम्मीदवारों ने किया संपर्क प्रारंभ
जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के होने जा रहे प्रतिष्ठापूर्ण निर्वाचन को लेकर नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिले के साथ ही मतदाताओं से संपर्क करना प्रारंभ कर दिया है. तथा शक्ति जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव काफी प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव होता है एवं इस चुनाव में प्रमुख पदों पर उम्मीदवारों द्वारा निर्वाचन में सफलता हासिल करने हेतु काफी जोर आजमाइश भी की जाती है।तथा इस बार भी उम्मीदवारों की संख्या को देखकर ऐसा लगता है कि यह चुनाव निश्चित रूप से काफी प्रतिष्ठा पूर्ण होने वाला है



