छत्तीसगढ़ी भाषा की संस्कृति एवं संरक्षण के लिए काम कर रही रेडियो संगवारी। रेडियो संगवारी टीम ने करी विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मुलाकात। टीम की सदस्य तिलका साहू ने दी जानकारी, डॉ रमन सिंह ने करी टीम के कामों की प्रशंसा





छत्तीसगढ़ी भाषा की संस्कृति एवं संरक्षण के लिए काम कर रही रेडियो संगवारी। रेडियो संगवारी टीम ने करी विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मुलाकात। टीम की सदस्य तिलका साहू ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल के खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ी भाषा, लोककला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत डिजिटल रेडियो स्टेशन “रेडियो संगवारी” की टीम ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी से स्पीकर हाउस में शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान रेडियो संगवारी के संस्थापक राहुल शर्मा ने मंच की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह रेडियो स्टेशन विगत 3 वर्षों से छत्तीसगढ़ी भाखा, लोकसंस्कृति एवं लोक कलाकारों को डिजिटल माध्यम के जरिए एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है।के माननीय अध्यक्ष महोदय ने रेडियो संगवारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।इस अवसर पर रेडियो संगवारी की ओर से माननीय अध्यक्ष महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया एवं संस्थान का प्रॉस्पेक्टस प्रस्तुत किया गया, जिसे उनकी टीम द्वारा सराहा गया।गौरतलब है कि माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा रेडियो संगवारी के कार्यों से प्रभावित होकर अपने आधिकारिक लेटरहेड पर शुभकामना संदेश भी प्रदान किया गया, जो संस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।रेडियो संगवारी टीम ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सभी साथियों, कलाकारों, श्रोताओं एवं शुभचिंतकों को दिया है तथा भविष्य में छत्तीसगढ़ी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण हेतु और व्यापक स्तर पर कार्य करने की बात कही है।


