*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

जिला मुख्यालय शक्ति में हिंदू नव वर्ष की शोभायात्रा में उमड़ा सनातनियों का सैलाब।भव्य शोभायात्रा के साथ ही सामुदायिक भवन में हुआ दिव्या प्रेत दरबार एवं कार्यक्रम का आयोजन घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल ने कहा- ऐतिहासिक रही शोभायात्रा। अंजू ने भाजपा सरकार का किया- धर्म स्वातंत्रय विधेयक पास करने के लिए आभार

जिला मुख्यालय शक्ति में हिंदू नव वर्ष की शोभायात्रा में उमड़ा सनातनियों का सैलाब।भव्य शोभायात्रा के साथ ही सामुदायिक भवन में हुआ दिव्या प्रेत दरबार एवं कार्यक्रम का आयोजन घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल ने कहा- ऐतिहासिक रही शोभायात्रा। अंजू ने भाजपा सरकार का किया- धर्म स्वातंत्रय विधेयक पास करने के लिए आभार kshititech
शक्ति में 19 मार्च को हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित भारतीय नव वर्ष की शोभायात्रा एवं कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -19 मार्च को चैत्र नवरात्रि के पावन मौके पर जहां पूरे देश पर में भारतीय नव वर्ष के रूप में सनातन धर्म के लोगों द्वारा इसे मनाया गया तो वहीं जिला मुख्यालय शक्ति में भी 19 मार्च को विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से भारतीय नव वर्ष महोत्सव का आयोजन किया गया। तथा इस दौरान एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।जिसमें हजारों की संख्या में लोग हाथों में ओम चिन्हित ध्वज लिए हुए पैदल चल रहे थे तथा यह यात्रा शक्ति के थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई।जहां हनुमान जी की महा आरती कर इस यात्रा को रवाना किया गया तथा इस यात्रा में जहां हिंदू संगठनों के प्रमुख शामिल रहे तो वहीं कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ प्रांत घर वापसी प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल। धर्म जागरण के रूपेंद्र गबेल। ओमप्रकाश राठौर सहित विभिन्न पदाधिकारी पूरी तैयारी में जुटे हुए थे। तथा कार्यक्रम को लेकर 15 दिन पूर्व से ही व्यापक रूप से जिले के विभिन्न स्थानों पर बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया

अद्भूत थी शक्ति की शोभायात्रा। शहर वासियों ने पिलाया शरबत एवं ठंडा पानी

वहीं जब शोभा यात्रा प्रारंभ हुई तो सड़कों पर भगवा गमछा पहने सनातनियों का हुजूम उमड़ पड़ा. तथा जय जय श्री राम के श्री घोष के साथ पूरा शहर गूंज उठा तथा शोभा यात्रा के शहर में निकलने पर जगह-जगह शहर के सेवाभावी लोगों द्वारा स्वागत भी किया गया जिसमें प्रमुख रूप से दुल्हन साड़ी शोरूम के संचालक विक्कू दुल्हन द्वारा शोभा यात्रा में शामिल लोगों को शरबत एवं ठंडा पानी पिलाया गया तो वहीं ऋषि हार्डवेयर के संचालक ऋषि कुमार गोयल द्वारा भी ठंडा पानी पिलाया गया तथा शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस सामुदायिक भवन पहुंची

हिंदू नव वर्ष के सामुदायिक भवन में आयोजित थे कार्यक्रम

शोभा यात्रा के सामुदायिक भवन में पहुंचने पर वहां दिव्य प्रेत दरबार का आयोजन था। जिसमें महाराष्ट्र के मांतांडी धाम के प्रमुख प्रेमां साई जी महाराज ने आगंतुक लोगों की समस्याओं का निराकरण किया तो वहीं इस अवसर पर हिंदू कुल तिलक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।जिनका आयोजक संस्था के पदाधिकारी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया एवं इस अवसर पर घर वापसी प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल। धर्म जागरण सेवा के रूपेंद्र गबेल। ओमप्रकाश राठौर सहित अन्य सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे सामुदायिक भवन में कार्यक्रम की सुंदर व्यवस्था की गई थी एवं सुबह से ही आगंतुक लोगों के लिए नाश्ते एवं भोजन की भी व्यवस्था थी

शक्ति थाना टीआई लखन पटेल बीते शोभायात्रा के साथ-साथ

तथा शक्ति में निकली शोभायात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए शक्ति थाना टीआई लखन पटेल के नेतृत्व में पुलिस बल भी पूरी यात्रा के साथ-साथ चल रहा था तथा सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में भी पूरे समय पुलिस बल तैनात रहा एवं गौरव पथ मार्ग को में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन को भी काफी मेहनत मशक्कत करनी पड़ी। जिसके चलते वाहनों को कॉलेज मैदान में पार्किंग करवाया गया

पुष्प वर्षा के साथ हुआ शोभा यात्रा का स्वागत

शक्ति में भारतीय नव वर्ष पर निकली शोभा यात्रा का स्वागत जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ भी हुआ तथा यह शोभायात्रा अपने आप में एक ऐतिहासिक शोभायात्रा रही जिसमें शामिल लोगों का भी उत्साह देखते ही बन रहा था एवं अनेकों स्थानों पर पुष्प वर्षा भी की गई

प्रबल प्रताप ने दी जिले वासियों को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि आज का यह दिन हम सबके लिए गौरवशाली दिन है। आज से भारतीय नववर्ष की शुरुआत हो रही है। जो कि हम सब भारतीय एवं सनातनियों के लिए एक विशेष महत्व रखता है।तथा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने समस्त जिले वासियों को भारतीय नव वर्ष एवं नवरात्रि पर्व की भी शुभकामनाएं दी कार्यक्रम को उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब आज इस हिंदू नव वर्ष का जोरदार स्वागत करें एवं अपने-अपने घरों में रात्रि समय दीप प्रज्वलित कर नव वर्ष का अभिनंदन करें

अंजू गबेल ने किया भाजपा सरकार का विधेयक स्वीकृत करवाने के लिए आभार

कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ प्रांत घर वापसी की प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल ने भी आगंतुक सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज का यह आयोजन हमारे हिंदू संगठनों के सभी ऊर्जावान पदाधिकारी सदस्यों एवं क्षेत्र वासियों के सहयोग से ही संभव हो पाया है एवं आज इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की भीड़ हम सबके लिए एक उत्साह की बात है। तथा हिंदू नव वर्ष के आयोजन को लेकर माताएं। बहने। युवा। बुजुर्ग एवं बच्चे सभी पूरे जिले के विभिन्न स्थानों से आज इस कार्यक्रम में आए हैं। मैं सभी का धन्यवाद करती हूं।तथा मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भी हिंदू समाज के आयोजनों में हम सभी इसी तरह से अपनी सक्रिय भागीदारी करेंगे। तथा श्रीमती अंजू ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की विधानसभा में भाजपा की विष्णु देव की सरकार ने धर्मांतरण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण विधेयक को स्वीकृति प्रदान की है जो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने का काम करेगा। तो वही इस अवसर पर मैं पूरे प्रदेश की जनता की ओर से भाजपा सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं

जिला मुख्यालय शक्ति में हिंदू नव वर्ष की शोभायात्रा में उमड़ा सनातनियों का सैलाब।भव्य शोभायात्रा के साथ ही सामुदायिक भवन में हुआ दिव्या प्रेत दरबार एवं कार्यक्रम का आयोजन घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल ने कहा- ऐतिहासिक रही शोभायात्रा। अंजू ने भाजपा सरकार का किया- धर्म स्वातंत्रय विधेयक पास करने के लिए आभार kshititech
शक्ति में 19 मार्च को हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित भारतीय नव वर्ष की शोभायात्रा एवं कार्यक्रम
जिला मुख्यालय शक्ति में हिंदू नव वर्ष की शोभायात्रा में उमड़ा सनातनियों का सैलाब।भव्य शोभायात्रा के साथ ही सामुदायिक भवन में हुआ दिव्या प्रेत दरबार एवं कार्यक्रम का आयोजन घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल ने कहा- ऐतिहासिक रही शोभायात्रा। अंजू ने भाजपा सरकार का किया- धर्म स्वातंत्रय विधेयक पास करने के लिए आभार kshititech
शक्ति में 19 मार्च को हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित भारतीय नव वर्ष की शोभायात्रा एवं कार्यक्रम
जिला मुख्यालय शक्ति में हिंदू नव वर्ष की शोभायात्रा में उमड़ा सनातनियों का सैलाब।भव्य शोभायात्रा के साथ ही सामुदायिक भवन में हुआ दिव्या प्रेत दरबार एवं कार्यक्रम का आयोजन घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल ने कहा- ऐतिहासिक रही शोभायात्रा। अंजू ने भाजपा सरकार का किया- धर्म स्वातंत्रय विधेयक पास करने के लिए आभार kshititech
शक्ति में 19 मार्च को हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित भारतीय नव वर्ष की शोभायात्रा एवं कार्यक्रम

प्रातिक्रिया दे

Back to top button