अफवाहों पर रहे दूर-शक्ति जिले के कलेक्टर तोपनो ने कहा-जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की है पर्याप्त उपलब्धता. केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार कर रही मानीटरिंग

अफवाहों पर रहे दूर-शक्ति जिले के कलेक्टर तोपनो ने कहा-जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की है पर्याप्त उपलब्धता. केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार कर रही मानीटरिंग kshititech
बस्ती जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो

शक्ति जिले के कलेक्टर तोपनो ने कहा-जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की है पर्याप्त उपलब्धता. केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार कर रही मानीटरिंग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी की चल रही है अफवाहों के बीच शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने 15 मार्च को सोशल मीडिया के माध्यम से एक भेंटवार्ता में बताया है की शक्ति जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है. तथा जिले में इसका पर्याप्त स्टॉक है. एवं केंद्र तथा राज्य की सरकारे इस दिशा में लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। एवं जिले के नागरिकों को एलपीजी गैस सिलेंडरों के लिए किसी भी प्रकार की घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिले के सभी स्थानों पर जहां-जहां गैस सिलेंडरों की अलग-अलग कंपनियों की एजेंसी या एवं वितरक हैं।वहां पर इसका पर्याप्त स्टॉक है। तथा हम सभी धैर्य के साथ रहे एवं एलपीजी गैस सिलेंडरों को कंपनियों द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप प्राप्त करें। तथा गैस कंपनियों की गाइडलाइन का पालन करते हुए विभिन्न डिजिटल माध्यमों से भी इसकी बुकिंग घर बैठे ही कर सकते है साथ ही गैस सिलेंडरों को लेकर उड़ रही अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading