*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की फूलों देवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित हुई राज्यसभा सांसद, नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने दी बधाई, महंत जी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का भी स्पीकर हाउस पहुंचकर जाना  स्वास्थ्य हाल-चाल

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की फूलों देवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित हुई राज्यसभा सांसद, नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने दी बधाई, महंत जी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का भी स्पीकर हाउस पहुंचकर जाना  स्वास्थ्य हाल-चाल kshititech
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मुलाकात करते नेता प्रतिपक्ष महंत जी
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की फूलों देवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित हुई राज्यसभा सांसद, नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने दी बधाई, महंत जी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का भी स्पीकर हाउस पहुंचकर जाना  स्वास्थ्य हाल-चाल kshititech
राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर फुलो देवी नेताम का मुंह मीठा करवाते नेता प्रतिपक्ष महंत जी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की फूलों देवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित हुई राज्यसभा सांसद, नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने दी बधाई, महंत जी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का भी स्पीकर हाउस पहुंचकर जाना हाल-चाल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती फूलों देवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई है, तथा उन्होंने आज 9 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा जाकर अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश से लगातार दूसरी बार राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने वाली फूलों देवी नेताम को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति के विधायक डॉ चरण दास महंत ने उनका मुंह मीठा कराकर एवं गुलदस्ता भेंटकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

नेता प्रतिपक्ष महंत जी पहुंचे स्पीकर हाउस, डॉ रमन सिंह का जाना हाल-चाल

सक्ती-छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का विगत दिनों स्वास्थ्य उपचार हुआ था, तथा उनका हाल-चाल जानने के लिए 9 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत उनके निवास को पहुंचे तथा उन्होंने डॉ रमन सिंह जी को गुलदस्ता भेंटकर उनका हाल-चाल जाना और दोनों की आत्मीय मुलाकात हुई, तथा महंत जी ने स्वयं सोशल मीडिया पर उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी से उनके रायपुर निवास ( स्पीकर हाउस ) पर सौजन्य मुलाकात की।
​विगत दिनों उनके स्वास्थ्य लाभ (इलाज) की जानकारी मिलने के बाद, आज आत्मीयता से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना।ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ

प्रातिक्रिया दे

Back to top button