शक्ति की जनता ने किया चौधरी साहब का धन्यवाद-शक्ति में ब्रिज निर्माण के लिए मिली 68 करोड रुपए की स्वीकृति, घंटो तक रेलवे फाटक पर लगने वाली कतारों से मिलेगा जिले वासियों को छुटकारा, पीएम मोदी ने वर्षों पूर्व कर दिया था उपरोक्त निर्माण का वर्चुअल भूमि पूजन

शक्ति की जनता ने किया चौधरी साहब का धन्यवाद-शक्ति में ब्रिज निर्माण के लिए मिली 68 करोड रुपए की स्वीकृति, घंटो तक रेलवे फाटक पर लगने वाली कतारों से मिलेगा जिले वासियों को छुटकारा, पीएम मोदी ने वर्षों पूर्व कर दिया था उपरोक्त निर्माण का वर्चुअल भूमि पूजन kshititech
छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी

शक्ति में ब्रिज निर्माण के लिए मिली 68 करोड रुपए की स्वीकृति, घंटो तक रेलवे फाटक पर लगने वाली कतारों से मिलेगा जिले वासियों को छुटकारा, पीएम मोदी ने वर्षों पूर्व कर दिया था उपरोक्त निर्माण का वर्चुअल भूमि पूजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शक्ति जिला मुख्यालय के हावड़ा मुंबई रेल मार्ग पर समपार क्रमांक- 320 में टेमर फाटक के पास शक्ति से तुण्डरी मार्ग में बहु प्रतीक्षित रेलवे ओवर ब्रिज ROB एवं रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण हेतु 67.85 करोड रुपए की स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदान कर दी है, तथा अब जल्द ही शहर सहित पूरे क्षेत्र की जनता को नए रेलवे ओवरब्रिज एवं अंडरग्राउंड ब्रिज निर्माण का लाभ मिलेगा

पीएम मोदी ने सालों पूर्व ही कर दिया था उपरोक्त निर्माण कार्य का वर्चुअल भूमि पूजन

तथा उपरोक्त ब्रिज निर्माण का भूमि पूजन कई वर्ष पूर्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से कर दिया था किंतु भूमि पूजन होने के बावजूद आज पर्यंत तक यह निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया था, जिससे क्षेत्र की जनता को होने वाली समस्याएं बनी हुई थी, तथा क्षेत्र की जनता में भी आक्रोश देखा जा रहा था तथा अनेकों बार जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे प्रशासन तक उपरोक्त बातों को पहुंचाया भी गया था, किंतु अब प्रशासनिक रूप से मिली स्वीकृति से जिले की जनता में भी प्रसन्नता की लहर है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading