बाबा श्याम की गूंजेगी धून- शक्ति में 11 मार्च को होगी एक शाम खाटू वाले के नाम, कोलकाता एवं हरियाणा के भजन गायक देंगे प्रस्तुति,नवधा चौक के शुभ स्थल कान्हा निवास में सजेगा बाबा का भव्य दरबार

बाबा श्याम की गूंजेगी धून- शक्ति में 11 मार्च को होगी एक शाम खाटू वाले के नाम, कोलकाता एवं हरियाणा के भजन गायक देंगे प्रस्तुति,नवधा चौक के शुभ स्थल कान्हा निवास में सजेगा बाबा का भव्य दरबार kshititech
11 मार्च को सौरभ शर्मा एवं परविंदर पलक देंगे अपने प्रस्तुति

शक्ति में 11 मार्च को होगी एक शाम खाटू वाले के नाम, कोलकाता एवं हरियाणा के भजन गायक देंगे प्रस्तुति

शक्ति छत्तीसगढ़ श्री कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर के नवधा चौक स्थित कान्हा निवास में 11 अप्रैल को एक शाम खाटू के नाम कार्यक्रम का आयोजन शाम 06.30 बजे से किया गया है, जिसमें कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक सौरभ शर्मा एवं हरियाणा की भजन गायक परविंदर पलक अपनी प्रस्तुति देंगे, इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजेगा तो वही ज्योत प्रज्वलित होगी, उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन अर्जुनलाल राम कुमार ज्वेलर्स द्वारा किया गया है, तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सराफ राजू,हर्षल सराफ कान्हा, रवि सराफ, अनुज सराफ, आलोक सराफ, दिनेश सराफ सहित आयोजक परिवार के सदस्य जुटे हुए हैं, उपरोक्त जानकारी देते हुए शक्ति के श्याम प्रेमी आलोक सराफ ने बताया कि पूरे कार्यक्रम को लेकर भव्य रूप से तैयारी की जा रही है, एवं श्याम प्रेमियों के बैठने की सुंदर व्यवस्था की जाएगी, तो वही इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से श्याम प्रेमी सह परिवार शामिल होंगे, आयोजक परिवार ने भी सभी श्याम प्रेमियों को एक शाम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम में शामिल होकर श्याम भजनों का आनंद लेने की अपील की है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading