शक्ति में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु शांति समिति की आज रात होंगी बैठक,एडिशनल एसपी पटेल साहब एवम SDO पुलिस मैडम लेंगी बैठक,TI पटेल ने दी जानकारी

शक्ति में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु शांति समिति की आज रात होंगी बैठक,एडिशनल एसपी पटेल साहब एवम SDO पुलिस मैडम लेंगी बैठक,TI पटेल ने दी जानकारी

शक्ति-होली पर्व के दृष्टिगत नगर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 28/02/2026 को रात्रि 8:00 बजे थाना सक्ती परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।टीआई लखन पटेल ने बताया कि यह बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल जी एवं पुलिस अनु विभाग के अधिकारी सक्ती की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होगी। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधि गण , पत्रकार बंधु, व्यापारीगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है।बैठक के दौरान होली पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, असामाजिक तत्वों पर निगरानी, अफवाहों की रोकथाम एवं आपसी समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सभी वर्गों से आपसी भाईचारा, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सहयोग का आह्वान किया जाएगा।सभी सम्मानित नागरिकों से पुनः निवेदन है कि निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं एवं होली पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था के दायरे में रहकर मनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading