विशेष सात दिवसीय शिविर- शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना के चतुर्थ दिवस पर “ऊर्जा नवाचार,कृषि,पशुपालन में रोजगार संभावना और फाइलेरिया उन्मूलन” पर कार्यक्रम संपन्न





शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना के चतुर्थ दिवस पर “ऊर्जा नवाचार,कृषि,पशुपालन में रोजगार संभावना और फाइलेरिया उन्मूलन” पर कार्यक्रम संपन्न
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- शहीद नन्द कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के माननीय कुलपति महोदय डॉ एल पी पटेरिया,के निर्देशानुसार,कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविन्द्र कौर चौबे के आदेशानुसार प्राचार्य डॉ डी पी पाटले के संरक्षण में शिविर ग्राम डोंगिया में लगाया गया है।कार्यक्रम का आरंभ प्रभात फेरी से हुआ फिर योग किया गया फिर परियोजना कार्य में स्कूल कैंपस की साफ सफाई किया गया जिसके इकट्ठे कचरे को नगर पालिका सक्ती के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आदर्श दुबे के प्रयास से कचरा गाड़ी से उठाव हुआ ।फिर क्रेडा विभाग सक्ती के सहायक अभियंता अभिषेक शुक्ल और उनकी टीम द्वारा “ऊर्जा नवाचार” पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें प्रथम स्थान प्रिया मैत्री द्वितीय प्रभात यादव और तृतीय स्थान नैना महंत ने प्राप्त किया ।सभी को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह दिया गया ।कृषि वैज्ञानिक डॉ चंद्रशेखर खरे ने कृषि ,पशुपालन में रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा किए और सभी को कृषि बागवानी को व्यापार के रूप में अपनाने को कहा ।तत्पश्चात फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के जिला प्रभारी डॉ सुदर्शन भारद्वाज और अनिल टंडन द्वारा फाइलेरिया से बचाव के लिए 10 फरवरी से 25 फरवरी तक देश भर में दावा खिलाया जाएगा उन्होंने सभी से अपील किए कि दवा अनिवार्य रूप से खाए।तत्पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें भारी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए ।यह शिविर जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है शिविर में कार्यक्रम अधिकारी प्रो हेमपुष्पा चंद्रा सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रो ऋतु पटेल और शुभम बेदी के सहयोग से शिविर का लाभ ग्राम वाशी और सभी स्वयं सेवक ले रहे है ।



