*G L NEWS*छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा- गांव, गरीब एवं किसानों को समर्पित है मोदी सरकार का आम बजट, आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि को प्रदर्शित करने वाला है बजट

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा- गांव, गरीब एवं किसानों को समर्पित है मोदी सरकार का आम बजट, आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि को प्रदर्शित करने वाला है बजट kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा- गांव गरीब एवं किसानों को समर्पित है मोदी सरकार का आम बजट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ट नेता नारायण चंदेल ने केन्द्र सरकार के आम बजट को आम जनता को राहत देने वाला बजट बताया है। श्री चंदेल ने इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा संसद मंे प्रस्तुत यह आम बजट गांव, गरीब, युवा, महिला, किसानों एवं आम जनता को समर्पित यह बजट है। उन्होंने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इस बजट में ग्रामोंद्योग, कुटीरउद्योग को बढ़ावा देने वाला, युवाओं को रोजगार देने वाला, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क, रेल जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को पूर्ति करने वाला तथा पर्यटन, पुरातत्व एवं धार्मिक नगरी को विकास व विकसित करने की योजना इस बजट में शामिल किया गया है। यह बजट विकसित व आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि को प्रदर्शित करने वाला बजट है। श्री चंदेल ने इस बजट का स्वागत व अभिनंदन किया है।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button