अग्रवाल समाज के गौरव बाबूलाल जी- उत्कृष्ट कार्यो के लिए गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित हुए संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवालz कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के हाथों मिला सम्मान, आईएएस कलेक्टर चतुर्वेदी भी रहे मौजूद

अग्रवाल समाज के गौरव बाबूलाल जी- उत्कृष्ट कार्यो के लिए गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित हुए संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवालz कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के हाथों मिला सम्मान, आईएएस कलेक्टर चतुर्वेदी भी रहे मौजूद kshititech
गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होते अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल
अग्रवाल समाज के गौरव बाबूलाल जी- उत्कृष्ट कार्यो के लिए गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित हुए संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवालz कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के हाथों मिला सम्मान, आईएएस कलेक्टर चतुर्वेदी भी रहे मौजूद kshititech
बाबूलाल अग्रवाल को मिला उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मान

उत्कृष्ट कार्यो के लिए गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित हुए संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवालz कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के हाथों मिला सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित पूरे देश में अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने सामाजिक, जन सेवा तथा रचनात्मक कार्यों से अपनी अग्रणी पहचान स्थापित करने वाले रायगढ़ शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था अग्रवाल मित्र सभा के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के ऊर्जावान अध्यक्ष, अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया, इस दौरान मंच पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, रायगढ़ जिले के आईएएस कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित जिले की दिग्गज हस्तियां मौजूद थी, तथा बाबूलाल अग्रवाल को सम्मानित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान आपको प्रदान किया जा रहा है,तथा आप इसी तरह से सदैव सक्रिय रूप से जनकल्याण की दिशा में कार्य करें, वही अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल ने भी मिले इस सम्मान पर जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है

बाबूलाल अग्रवाल ने किया जिला प्रशासन का आभार

बाबूलाल अग्रवाल ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से सम्मानित होने पर कहा है कि गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के मुख्य कार्यक्रम में मुझे जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम जी के करकमलो द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया,जिला प्रशासन रायगढ़ को बहुत-बहुत धन्यवाद, वहीं जिला प्रशासन की ओर से अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा गया है किबाबूलाल अग्रवाल (समाज सेवी). को वर्ष 2025-26 में पहलगाम की आतंकी घटना में निर्दोष पर्यटकों को श्रध्दांजलि विशिष्ट सेवा प्रतिभा सशस्त्र झण्डा दिवस के द्वारा वीर सैनिको के सम्मान में सफल कार्यक्रम हेतु यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है

उत्कृष्ट कार्यो के लिए लगातार सम्मानित होते रहे हैं अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल

रायगढ़ शहर के समाजसेवी अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल जिला, राज्य एवं केंद्रीय स्तर पर भी लगातार समय-समय पर प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित होते रहे हैं, तथा शासन के कार्यों में भी उनका योगदान एक बेहतर योगदान के रूप में देखा जाता है, तो वहीं राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के जन जागरूकता कार्यक्रमों के भी क्रियान्वयन में वे अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं

बाबूलाल अग्रवाल के सुपुत्र है आईपीएस अधिकारी

अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल के सुपुत्र भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं,तथा वे उत्तर प्रदेश राज्य में जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, आईपीएस अभिषेक अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading