कल 31 जनवरी को शक्ति शहर सहित विभिन्न स्थानों पर लगेंगे आधार कार्ड बनाने के लिए निशुल्क शिविर, भारतीय डाकघर ने किया है आयोजन, एनरोलमेंट एवं अपडेशन का भी होगा निशुल्क कार्य


कल 31 जनवरी को शक्ति शहर सहित विभिन्न स्थानों पर लगेंगे आधार कार्ड बनाने के लिए निशुल्क शिविर, भारतीय डाकघर ने किया है आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-भारतीय डाक विभाग बिलासपुर संभाग द्वारा ग्राम पंचायत रतंगा मरवाही, वार्ड-43 आगनबाडी केंद्र बूटापारा देवरीखुर्द बिलासपुर, आंगनबाड़ी केंद्र जनकपुरी, जमनीपाली, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल कसेर पारा सक्ती, ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर कुद्रिपारा बांकीमोंगरा, वार्ड-33 कम्युनिटी हॉल आईटीआई रामपुर कोरबा कोलरी, वार्ड-10 गवर्नमेंट स्कूल बोंगापारा जांजगीर, वार्ड-02 आगनबाडी केंद्र बसंतपुर डभरा, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल लिंगियाडीह बिलासपुर, आगनबाडी केंद्र कर्मदी भैसमा, एवं वार्ड-16 आगनबाडी केंद्र कोहदिया कोरबा में आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन संबंधी सेवाएँ प्रदान करेने हेतु विशेष आधार शिविर का आयोजन दिनांक 31.01.2026 (शनिवार) को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें समस्त आम नागरिक अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं एवं पुराने आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का सुधार/अपडेशन (पता, मोबाईल नंबर, जन्म तिथि, नाम, बायोमेट्रिक अपडेट, ईमेल अपडेट इत्यादि) का कार्य करवा सकते हैं। चूँकि बच्चों का 5 एवं 15 वर्ष की आयु पर बायोमेट्रिक अपडेशन अतिआवश्यक है, अतः अपने बच्चों का भी निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेशन करा सकते हैं। समस्त आम नागरिक से अनुरोध है कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए स्वयं का और अपने बच्चों का आधार अपडेशन / एनरोलमेंट का कार्य जरुर कराएं। उपरोक्त जानकारी अधीक्षक डाकघर बिलासपुर संभाग, बिलासपुर द्वारा दी गई है



