


शहर में आवारा घुमंतू पशुओं के लिए नगर पालिका ने करी बैठक, रेडियम पट्टी लगाने का जारी रहेगा कार्य, मितान सेंटर की सेवाओं को लेकर पार्षदों को दी गई जानकारी, सीएमओ संजय सिंह ने कहा- जन सहयोग से ही शहर में घुमंतू आवारा पशुओं को किया जा सकेगा व्यवस्थित
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों में रोका छेका अभियान के तहत जहां सड़कों पर आवारा घुमंतू पशुओं को व्यवस्थित करने की योजना चलाई जा रही है, तो वही शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के भी प्रमुख मार्गों एवं मोहल्लों में शाम के समय आवारा पशु काफी संख्या में एकत्रित हो जाते हैं जिससे आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, तो वही आवारा पशु भी अनेकों मर्तबा सड़कों पर रहने के चलते वाहनों की ठोकर से दुर्घटनाओं का शिकार हो जा रहे हैं, इसी बात को लेकर नगर पालिका शक्ति ने एक पहल करते हुए शासन के दिशा निर्देशानुसार एवं शक्ति कलेक्टर के मार्गदर्शन में 7 अगस्त को नगर पालिका शक्ति के सभागार में शहर की विभिन्न संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों की
नगर पालिका शक्ति में आयोजित बैठक में सभी लोगों से आवारा घुमंतू पशुओं के व्यवस्थित करने को लेकर सुझाव लिए गए तथा बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधि एवं शहरवासी नगर पालिका के इस कार्य में सहयोग करें तथा पशुओं पर रेडियम पट्टी लगाने का कार्य वृहद रूप से किया जा रहा है, जिसे और अधिक व्यापक रूप से किया जाएगा तो वही जनप्रतिनिधियों ने भी इस दौरान अपने सुझाव दिए तथा बैठक में आगंतुक सभी सदस्यों का नगर पालिका की ओर से आभार व्यक्त किया गया
वहीं बैठक के पश्चात नगर पालिका शक्ति के सभागार में पार्षदों की भी एक बैठक हुई जिसमें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहरी क्षेत्रों में संचालित मितान सेंटर की सेवाओं को लेकर जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक इस योजना का प्रचार प्रसार करने का भी आग्रह किया गया तथा प्रमुख रूप से मितान घर लेकर आएगा अब ये सुविधाएं कर्म की गई है जिसके अंतर्गत–मूल निवासी प्रमाण पत्र,अनुसूचित जाति / जनजाति प्रमाण पत्र,अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र,भूमि रिकॉर्ड के नकल,भूमि सूचना (भूमि उपयोग),मृत्यु प्रमाण पत्र विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र,जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र सुधार,’दुकान और स्थापना पंजीकरण,मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार,विवाह प्रमाण पत्र सुधार,आधार कार्ड पंजीकरण (5 वर्ष तक के बच्चों का ),आधार कार्ड के मोबाइल नंबर में सुधार,नया पेन कार्ड एवं पेन कार्ड में ‘सुधार,नया राशन कार्ड। राशन कार्ड में,श्रम कार्ड पंजीयन प्रमुख है मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि उपरोक्त सेवाओं के लिए संबंधित शहरवासी कॉल करें 14545 पर मितान कॉल सेंटर प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक सभी 7 दिन उपलब्ध होंगा एवम मितान सेवा शुल्क रूपये 50.00 मात्र है
नगरपालिका शक्ति के सभागार में 7 अगस्त को आयोजित बैठक के दौरान प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, सहित नगर पालिका शक्ति के पार्षद गण, एल्डरमैन, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे



