एजुकेटेड परिचय सम्मेलन की प्रकाशित पत्रिका से समाज बंधुओ को मिल रहा वैवाहिक संबंध तलाशने का लाभ, 650 बायोडाटा शामिल हैं पत्रिका में, छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में भी मंच साथियों के यहां उपलब्ध है पत्रिका, विदेशो में रहने वाले अग्रवाल समाज के लोग भी पत्रिका के माध्यम से तलाश रहे संबंध

10 जनवरी 2026 को प्रकाशित एजुकेटेड परिचय सम्मेलन की वैवाहिक पत्रिका
रायपुर में 10 एवं 11 जनवरी 2026 को संपन्न एजुकेटेड परिचय सम्मेलन
रायपुर में 10 एवं 11 जनवरी 2026 को संपन्न एजुकेटेड परिचय सम्मेलन
10 जनवरी 2026 को प्रकाशित एजुकेटेड परिचय सम्मेलन की वैवाहिक पत्रिका

एजुकेटेड परिचय सम्मेलन की प्रकाशित पत्रिका से समाज बंधुओ को मिल रहा वैवाहिक संबंध तलाशने का लाभ, 650 बायोडाटा शामिल हैं पत्रिका में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच द्वारा 10 एवं 11 जनवरी 2026 को राजधानी रायपुर के श्री रामस्वरूप दास निरंजन लाल धर्मशाला VIP रोड में दो दिवसीय 14 वें अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के एजुकेटेड विवाह योग्य युवक यूवतियों के परिचय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया, इस सम्मेलन में जहां लगभग 230 की संख्या में युवक-युवती प्रत्याशियों का परिचय हुआ, जिसमें युवक एवं युवती प्रत्याशियां शामिल थे, तो वहीं इस अवसर पर विवाह योग्य प्रत्याशियों की पत्रिका का भी प्रकाशन किया गया है, जिसमें करीब 410 विवाह योग्य युवक एवं करीब 240 विवाह योग्य युवतियों के बायोडाटा शामिल हैं, एवं पत्रिका प्रकाशन के बाद अग्रवाल समाज के देश के विभिन्न स्थानों में निवास रत अभिभावकों का कहना है कि यह परिचय सम्मेलन की पत्रिका काफी उपयोगी है, एवं पत्रिका के माध्यम से जहां अपने बच्चों के संबंध तलाशने में काफी सुविधा मिल रही है, तो वहीं परिचय सम्मेलन की पत्रिका देश के कोने-कोने में निवास रत समाज बंधुओ तक पहुंच चुकी है ,एवं बेंगलुरु में निवास करने वाले समाज के प्रतिष्ठित उद्योगपति कैलाश अग्रवाल ने कहा कि यह पत्रिका आज अग्रवाल समाज के बच्चों के विवाद संबंध तय करने की दिशा में एक अच्छा प्रयास है, तो वही पत्रिकाओं के माध्यम से भी समाज के लोग वर्ष भर इसका उपयोग करते हैं, तथा अपने बच्चों का संबंध करते हैं

देश के बाहर विदेशों में रहने वाले समाज बंधु भी पत्रिका का लेंगे लाभ

भारत देश से बाहर अन्य देशों में रहने वाले अग्रवाल परिवारों ने भी छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच से संपर्क कर पत्रिका मंगाई है, तथा उनका भी कहना है कि एजुकेटेड परिचय सम्मेलन में आने वाले उच्च शिक्षित बच्चों के बायोडाटा उन तक पत्रिका के माध्यम से उपलब्ध होने से वे भी अपने बच्चों के संबंध तय करने की दिशा में इसका लाभ ले सकेंगे, तथा ओमान में रहने वाले रामवल्लभ अग्रवाल कहते हैं कि उनके द्वारा भी यह पत्रिका मंगाई गई है, तथा उन्होंने युवा अग्रवाल मंच के इस प्रयास के लिए उन्हें साधुवाद दिया है

छत्तीसगढ़ के अनेकों शहरों में उपलब्ध है परिचय सम्मेलन की पत्रिका

वहीं छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच द्वारा परिचय सम्मेलन के बाद भी छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में मंच साथियों के यहां यह पत्रिका समाज बंधुओ के लिए उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें प्रमुख रूप से रायपुर शहर,दुर्ग, भिलाई,डोंगरगढ़, राजनंदगांव, बिलासपुर,रायगढ़ सहित अनेकों स्थानों पर यह पत्रिका समाज बंधुओ को उपलब्ध होगी तथा इसके लिए ₹300 का सहयोग शुल्क रखा गया है, जिसे देकर समाज बंधु पत्रिका प्राप्त कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading