विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय पहुंचकर दिव्यांग बच्चों का किया उत्साह वर्धन,अवसर था विद्यालय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का, ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल की जन्म जयंती का भी हुआ आयोजन

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पूरा अर्चना करते हुए विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन
भारतीय उत्सव कार्यक्रम के मंच पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन
ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल

विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय पहुंचकर दिव्यांग बच्चों का किया उत्साह वर्धन,अवसर था विद्यालय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 4 जनवरी को शक्ति शहर के कसेर पारा स्थित दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में नगर पालिका परिषद शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पालिका में विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने पहुंचकर दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चों का उत्साह वर्धन किया, इस अवसर पर भारत माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, तथा इस अवसर पर काफी संख्या में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां दी गई तथा नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने भी विद्यालय प्रबंधन समिति को बेहतर संचालन के लिए जहां धन्यवाद दिया तो वहीं श्री गेवाड़ीन ने कहा कि आज शक्ति क्षेत्र में दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय दशकों से दिव्यांग बच्चों के लिए काम कर रहा है, जो की एक सबसे बड़ा पुण्य का काम है, एवं दृष्टि बाधित बच्चे जो कि आज अपनी स्वयं की आंखों से इस संसार को नहीं देख सकते, किंतु उन्हें विभिन्न माध्यमों से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विद्यालय जो काम कर रहा है यह काफी प्रशंसनीय है एवं इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने विद्यालय में रह रहे बच्चों से भी चर्चा की

4 जनवरी को ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल की जन्म जयंती मनाई विद्यालय परिवार ने

4 जनवरी को ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल की जन्म जयंती के अवसर पर दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय द्वारा जन्म जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर शहर में जहां रैली निकाली गई तो वहीं विद्यालय में भी वार्षिक उत्सव सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे शहर के विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि

4 जनवरी को दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद, लिनेश क्लब सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि पहुंचे तथा उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के कार्यों पर भी उन्हें बधाई दी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading