दान में मिली 2 एकड़ भूमि पर अग्रवाल समाज करेगा स्कूल का निर्माण- रायपुर में श्री अग्रसेन माधवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा स्कूल का निर्माण, अविनाश ट्विन सिटी ने दो एकड़ जमीन करी दान

जमीन सीमांकन के मौके पर उपस्थित छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के सदस्य तथा जमीन दानदाता
जमीन सीमांकन के मौके पर उपस्थित छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के सदस्य तथा जमीन दानदाता

रायपुर में श्री अग्रसेन माधवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा स्कूल का निर्माण, अविनाश ट्विन सिटी ने दो एकड़ जमीन करी दान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के अंतर्गत शिक्षा तथा सेवा कार्यों के उद्देश्य से स्थापित श्री अग्रसेन माधवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्कूल का निर्माण किया जाएगा तथा उपरोक्त स्कूल निर्माण के लिए 2 एकड़ जमीन अविनाश ट्विन सिटी के संचालकों द्वारा दी गई है, एवं उपरोक्त जमीन का सीमांकन अविनाश ट्विन सिटी के डायरेक्टर सुनील अग्रवाल की उपस्थिति में राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा किया गया, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल भिलाई एवं समाजसेवी अजय खेतान रायपुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे, तथा प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने बताया कि अतिशीघ्र अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन जी की प्रेरणा एवं सिद्धांतों के अनुरूप सर्व सुविधा युक्त स्कूल का निर्माण इस दान स्वरूप मिली भूमि पर किया जाएगा तथा अशोक अग्रवाल ने अविनाश ट्विन सिटी के डायरेक्टर श्री सुनील अग्रवाल सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading