ऐतिहासिक होगा रायपुर का एजुकेटेड परिचय सम्मेलन- देशभर के 15 राज्यों से पहुंचेंगे अग्रवाल समाज के विवाह योग्य बच्चे, 26 दिसंबर को रायपुर में संपन्न हुई परिचय सम्मेलन की तैयारी बैठक, विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई मंच सदस्यों को, 14 वर्षों में परिचय सम्मेलन के माध्यम से हजारों संबंध तय होने में मिली सफलता




ऐतिहासिक होगा रायपुर का एजुकेटेड परिचय सम्मेलन- देशभर के 15 राज्यों से पहुंचेंगे अग्रवाल समाज के विवाह योग्य बच्चे, 26 दिसंबर को रायपुर में संपन्न हुई परिचय सम्मेलन की तैयारी बैठक, विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई मंच सदस्यों को
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री रामस्वरूप दास निरंजन लाल धर्मशाला में छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल अग्रवाल मंच द्वारा आगामी 10 एवं 11 जनवरी को 2026 को आयोजित अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक यूवतियों का अखिल भारतीय एजुकेटेड परिचय सम्मेलन ऐतिहासिक होगा, तथा इस परिचय सम्मेलन में जहां देश के लगभग 15 राज्यों से अग्रवाल समाज के बंधु अपने विवाह योग्य बच्चों के साथ शामिल होंगे तो वहीं पूरे आयोजन को मूर्त रूप देने के लिए एक तैयारी बैठक का आयोजन 26 दिसंबर 2025 को रायपुर के होटल राजपूताना में किया गया, इस अवसर पर मंच के प्रदेश संरक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक कन्हैया अग्रवाल रायपुर, संरक्षक हरिवल्लभ अग्रवाल रायपुर, प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल रायपुर, डॉ निर्मल कुमार अग्रवाल रायपुर एवं प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल प्रमुख रूप से मंचस्थ थे, बैठक के दौरान जहां भगवान अग्रसेन जी के तेल चित्र पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ हुआ, तो वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के संरक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन के लिए जहां देश के विभिन्न राज्यों से अग्रवाल बंधुओ के आने की स्वीकृति मिली है, तो वहीं यह परिचय सम्मेलन एक ऐतिहासिक सम्मेलन होगा तथा परिचय सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक में उपस्थित मंच सदस्यों से भी जहां सुझाव लिए गए तो वहीं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां भी दी गई, साथ ही बताया गया की 31 दिसंबर तक ऑनलाइन बायोडाटा फॉर्म लिए जाएंगे एवं 31 दिसंबर के बाद आने वाले किसी भी फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा, बैठक को मंच के संरक्षक हरिवल्लभ अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियो ने भी संबोधित किया तथा प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल एवं पंकज अग्रवाल ने प्रदेश के विभिन्न जिला तथा स्थानीय इकाइयों के कार्यों की गतिविधि भी बैठक में प्रस्तुत की, एवं मंच के सदस्यों ने बताया कि परिचय सम्मेलन में बिना प्रत्याशी के अभिभावकों को सम्मेलन सभागार में प्रवेश नहीं होगा उनके लिए अलग से एलईडी प्रोजेक्टर की व्यवस्था होगी जहां वे बैठकर इस कार्यक्रम को देख सकेंगे,वहीं 26 दिसंबर को आयोजित बैठक के दौरान प्रमुख रूप से कन्हैया अग्रवाल रायपुरज़ हरिवल्लभ अग्रवाल रायपुर,नितेश अग्रवाल रायपुर, पंकज अग्रवाल रायपुर, डॉ निर्मल कुमार अग्रवाल रायपुर,श्रीमती संध्या अग्रवाल रायपुर,राजेश केडिया,मानस अग्रवाल, दिव्यांश अग्रवाल लकी, सुरेश अग्रवाल मामा, दिनेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल तर्रापाटन,क्षितिज अग्रवाल,श्रीमती दीप्ति अग्रवाल,राहुल अग्रवाल,सुरेश चौधरी,मनोज गोयल झलप, श्रीमती सुनीता पोद्दार,प्रवेश अग्रवाल, श्रीमती अमिता सिंघानिया, श्रीमती पिंकी अग्रवाल,श्रीमती रेनू पोद्दार, श्रीमती वंदना अग्रवाल, श्रीमती जया अग्रवाल,मोहन गोयंनका सहित काफी संख्या में मंच के पदाधिकारी,रायपुर शहर के मंच के सदस्य उपस्थित रहे, तथा बैठक के पश्चात सभी सदस्यों के सम्मान में दोपहर लंच का भी आयोजन किया गया
मंच द्वारा परिचय सम्मेलन के माध्यम से कराए जा चुके हैं हजारों संबंध
छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच द्वारा विगत 13 साल से लगातार किए जा रहे एजुकेटेड परिचय सम्मेलन के माध्यम से देश के विभिन्न स्थानों पर हजारों की संख्या में समाज के विवाह योग्य बच्चों के संबंध करवाए जा चुके हैं, उपरोक्त जानकारी एक भेंटवार्ता में देते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाज सेवी हरिवल्लभ अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अग्रवाल एजुकेटेड परिचय सम्मेलन से हजारो रिश्ते करवाने में सफलता मिली है,,क्यों कि यहाँ आते हैं बड़े – छोटे बिज़नेसमैन , प्रथम व द्वितीय श्रेणी अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, जज, कारपोरेट सेक्टर में कार्यरत अधिकारी सहित हर वर्ग के व्यक्ति.. रिश्ते जोड़ने के लिए समाज के वरिष्ठ जनों की टीम, समन्वय समिति, कुंडली जाँचने विद्वान पंडित, आधुनिक स्टूडियो में मुंबई के एंकरों द्वारा प्रत्याशी का परिचय लेना ,कलर फुल बायोडाटा परिचय पुस्तिका, तीन सितारा सुविधाओं से सुसज्जित ठहरने के लिए कमरे, दौ दिन ब्रेकफास्ट , लंच , हाई टी, डिनर के साथ प्रथम दिन रात्रि मनोरंजक कार्यक्रम.. ईन सब सुविधाओं के साथ समाज बंधुओं द्वारा वर्ष भर परिचय सम्मेलन की तिथि का इंतज़ार , हजारों विवाह योग्य युवक- युवती की भागीदारी यह सब निर्माण करता है हमारे बच्चों के भविष्य के लिए एक सुनहरा रिश्ता., आईए अपने बच्चों के सुन्दर सपनों को पूरा करने आगामी 10 एवं 11 जनवरी को रायपुर के राम स्वरुप निरंजन लाल धर्मशाला, VIP रोड छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के एजुकेटेड परिचय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए



