बिलासपुर के संभागीय अग्रवाल महासभा द्वारा किया जाएगा एंबुलेंस वाहन का संचालन, शिवरीनारायण में संपन्न बैठक में एम्बुलेंस के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति,क्रय की जायेंगी करीब 20 लाख रुपए की लागत की सर्व सुविधा युक्त एम्बुलेंस वहन

बिलासपुर के संभागीय अग्रवाल महासभा द्वारा किया जाएगा एंबुलेंस वाहन का संचालन, शिवरीनारायण में संपन्न बैठक में एम्बुलेंस के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति,क्रय की जायेंगी करीब 20 लाख रुपए की लागत की सर्व सुविधा युक्त एम्बुलेंस वहन kshititech

बिलासपुर के संभागीय अग्रवाल महासभा द्वारा किया जाएगा एंबुलेंस वाहन का संचालन, शिवरीनारायण में संपन्न बैठक में एम्बुलेंस के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति,क्रय की जायेंगी करीब 20 लाख रुपए की लागत की बड़ी एम्बुलेंस वहन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्या गोयल की खबर

सक्ती-शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज हित के क्षेत्र में काम करने वाली संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर ने चिकित्सा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल की है, तथा महासभा द्वारा जहां विगत कई वर्षों से लगातार मेडिकल उपकरणों के माध्यम से पूरे बिलासपुर संभाग में जरूरतमंदों को समय-समय पर चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाने की दिशा में पहल की जा रही है,तो वहीं महासभा के निर्देशन में बिलासपुर के समाजसेवी ओम प्रकाश अग्रवाल को मेडिकल उपकरण प्रभारी का संभागीय संयोजक बनाया गया है, जिनके द्वारा लगातार इस क्षेत्र में सराहनीय प्रयास किया जा रहे हैं, एवं विगत दिनों संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा अग्रवाल समाज के सेवाभावी दानदाताओं के सहयोग से बिलासपुर शहर के एक बड़े चिकित्सालय को वेंटिलेटर मशीन क्रय कर प्रदान की गई तो वहीं संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर में लाखों रुपए की मेडिकल उपकरण सामग्री सुचारू ढंग से 24 घंटे संचालित हो रही है

तथा इसी श्रृंखला को विस्तारित करते हुए महासभा द्वारा विगत वर्ष एक एंबुलेंस वाहन संचालन का प्रस्ताव लाया गया था, जिसे स्वीकृति विगत दिनों शिवरीनारायण में हुई संपन्न बैठक में मिल गई है, एवं संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर में इस एंबुलेंस क्रय करने के लिए कोटेशन भी मंगा लिए गए हैं, तथा महासभा के मेडिकल उपकरण प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल बिलासपुर का कहना है कि लगभग 20 लाख रुपए की लागत से एक बड़ी सर्व सुविधायुक्त एंबुलेंस वाहन क्रय की जाएगी, इसके लिए समाज के कई दानदाताओं ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है, तथा इस एंबुलेंस वाहन सेवा संचालन के लिए समाज ऐसे समाज बंधु जो अपना सहयोग प्रदान करना चाहते हो,वे महासभा में इस सेवा के लिए अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं, तथा वर्तमान में संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के कार्यों को सर्वव्यापी एवं विस्तारित करने की दिशा में लगातार महासभा के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़ के नेतृत्व में कार्य किया जा रहा है, तथा एंबुलेंस वाहन संचालन के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें मेडिकल उपकरण प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल, संभागीय महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू,कार्यालय मंत्री गणेश अग्रवाल एवं मनीष अग्रवाल प्रमुख है, तथा उनके नेतृत्व में एंबुलेंस वाहन का क्रय कर इसके संचालन की समस्त कार्य योजना तैयार की जाएगी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading