शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन

शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन kshititech
क्रांति कुमार कॉलेज में आयोजित सेमिनार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा दिनाक 20/12/2025 को महाविद्यालय के सभागार में एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार का विषय”प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट” रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समस्त अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ के द्वारा स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। ततपश्चात कार्यक्रम के अतिथि वक्ता श्री रजनीश प्रसाद पांडेय, व्याख्याता, केंद्रीय पेट्रोकेमिकल अभियांत्रिकी एवम् प्रौघोगिकी संस्थान, कोरबा ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के विभिन्न उपायों के बारे में बताया।इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ सुधीर कुमार पांडेय, विभागाध्क्ष वनस्पति शास्त्र विभाग, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से माइक्रोप्लासतिक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पोस्टर प्रेजेंटेशन का भी आयोजन किया गया था। जिसमें प्रीति पटेल बी एस सी थर्ड सेम ने प्रथम तथा प्रियांशु एवं सुशील एम एस सी थर्ड सेम ने द्वितीय, गीतांजलि बी एस सी थर्ड सेम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद् के जिला सक्ति की कोऑर्डिनेटर प्रो ऋतु पटेल द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन कर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ. ज्योति कुशवाहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले, सी जी कोस्ट जिला कोऑर्डिनेटर प्रो ऋतु पटेल, महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो अजय देवांगन,प्रो ललित सिंह, प्रो हेमपुष्पा चंद्रा, अतिथि व्याख्याता डॉ. महेंद्र यादव, प्रो सीमा साहू, डॉ हरिशंकर रजक,प्रो यज्ञचरण राठिया, प्रो संतोष जांगड़े, डॉ. टी पी टंडन, डॉ विद्या रायसागर, डॉ ज्योति कुशवाहा, प्रो अनिल खर्रा, प्रो जायसवाल, प्रो पल्लवी प्रधान एवम लगभग 70 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन kshititech
क्रांति कुमार कॉलेज में आयोजित सेमिनार
शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन kshititech
क्रांति कुमार कॉलेज में आयोजित सेमिनार

प्रातिक्रिया दे