नीतू श्रीवास्तव बनी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रदेश महिला अध्यक्ष, श्रुति फाउंडेशन की संस्थापक है नीतू जिम्मेदारी मिलने पर नीतू ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश में महासभा के संगठन को बनाएंगे मजबूत

नीतू श्रीवास्तव बनी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रदेश महिला अध्यक्ष, श्रुति फाउंडेशन की संस्थापक है नीतू जिम्मेदारी मिलने पर नीतू ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश में महासभा के संगठन को बनाएंगे मजबूत kshititech
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती नीतू श्रीवास्तव

नीतू श्रीवास्तव बनी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रदेश महिला अध्यक्ष, श्रुति फाउंडेशन की संस्थापक है नीतू जिम्मेदारी मिलने पर नीतू ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश में महासभा के संगठन को बनाएंगे मजबूत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुप श्रीवास्तव (पूर्व प्रधान आयुक्त, भारत सरकार – IRS), वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव VSM (सेवानिवृत्त) तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव की अनुशंसा एवं मार्गदर्शन में जानी-मानी समाजसेविका एवं श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू श्रीवास्तव जी को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर श्रीमती नीतू श्रीवास्तव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगी तथा महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और कायस्थ समाज को संगठित कर उसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

श्रीमती नीतू श्रीवास्तव की नियुक्ति पर समाज में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।संतोष कुमार श्रीवास्तव,सरला देवी श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, प्रीति खरे, श्रुति श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, सीमा सक्सेना, शंकर सक्सेना,शौर्य श्रीवास्तव,नीलू श्रीवास्तव सहित समस्त कायस्थ समाज एवं समाजजनों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।श्रीमती नीतू श्रीवास्तव ने विश्वास व्यक्त किया कि वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन, महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और युवाओं की ऊर्जा से संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलेगी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading