*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्तीसामाजिक

राजधानी रायपुर में 16 वां राज्य स्तरीय विकलांग युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर को, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगे मुख्य अतिथि, तय जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा 28 फरवरी को

राजधानी रायपुर में 16 वां राज्य स्तरीय विकलांग युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर को, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगे मुख्य अतिथि, तय जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा 28 फरवरी को kshititech
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
राजधानी रायपुर में 16 वां राज्य स्तरीय विकलांग युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर को, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगे मुख्य अतिथि, तय जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा 28 फरवरी को kshititech
कार्यक्रम के अतिथि विधायक पुरंदर मिश्रा
राजधानी रायपुर में 16 वां राज्य स्तरीय विकलांग युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर को, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगे मुख्य अतिथि, तय जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा 28 फरवरी को kshititech
कार्यक्रम का आमंत्रण आप सभी के लिए

राजधानी रायपुर में 16 वां राज्य स्तरीय विकलांग युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर को, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगे मुख्य अतिथि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत रायपुर, मारवाड़ी युवा मंच रायपुर सेंट्रल, कान्यकुब्ज सभा व शिक्षा मंडल एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 16 वा राज्य स्तरीय विकलांग युवक युवती परिचय सम्मेलन का निशुल्क आयोजन रविवार 21 दिसंबर को आशीर्वाद भवन बैरन बाजार रायपुर में किया जा रहा है विकलांग परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन समिति के संयोजक वीरेंद्र पांडे,राजेश अग्रवाल ,सह संयोजक घनश्याम पोद्दार श्रीमती अनुराधा दुबे,सुरेश मिश्रा राजेश दीक्षित , डी एस कुशवाह एवं विकलांग चेतना परिषद के प्रांत अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल व महामंत्री संतोष तिवारी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि पंचम सामूहिक विवाह समारोह में 92 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ था जिसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है छत्तीसगढ़ प्रांत विकलांग चेतना परिषद के कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि परिचय सम्मेलन का उद्घाटन रविवार की सुबह 11:00 बजे होगा

इस अवसर पर सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे महिला बाल विकास समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा वअग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल एवं डॉ विनोद पांडेय धमतरी उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के कुलपति डॉ विनय पाठक करेंगे! छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवविवाहित विकलांग जोड़ों को ₹50000 से एक लाख रुपए तक विवाह प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले विकलांग युवक युवती सभी प्रमाणपत्रों की सत्य प्रतिलिपि ही जमा करें परिचय सम्मेलन में आने वाले युवक युवती अपने अभिभावक के साथ ही आवे,तय जोड़ों का सामूहिक विवाह आगामी 28 फरवरी एवं एक मार्च 2026 को आशीर्वाद भवन रायपुर में संपन्न होगा सामूहिक विवाह हेतु पंजीयन की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2026 को रखी गई है कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं निशुल्क रहेंगे, उपरोक्त कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए सत्येंद्र अग्रवाल प्रांतीय अध्यक्ष विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ मोबाइल 98271 61171 से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

Back to top button