राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ऐतिहासिक बैठक-पंचकूला हरियाणा में संपन्न हुई अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल सहित रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी पहुंचे बैठक में, 500 करोड़ की लागत से प्रस्तावित अग्र मठ निर्माण की बनी कार्य योजना




पंचकूला हरियाणा में संपन्न हुई अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल सहित रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी पहुंचे बैठक में, 500 करोड़ की लागत से प्रस्तावित अग्र मठ निर्माण की बनी कार्य योजना
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-भारत देश की 5 करोड़ अग्रवालों की प्रतिनिधि संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग एवं अग्रमठ सृजन विकास उत्सव संस्था के राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में पंचकुला हरियाणा में सम्पन्न हुई।कार्यकारिणी की इस बैठक में अग्र समाज के विकास और भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।इसके साथ ही अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा पंचकूला हरियाणा में 500 करोड़ की लागत से बनने वाले अग्रमठ की कार्य योजना प्रस्तुत की गई। देश भर के विभिन्न राज्यों से आए समाज प्रतिनिधियों ने सर्व सहमति से पंचकूला में 65 बीघा भूमि पर अग्रमठ बनाने के प्रस्ताव को पारित किया गया।इस आयोजन में परम पूज्य स्वामी स्वरूपा नन्दजी,रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल,राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आर एन गुप्ता,रमेश गर्ग,राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ रामबाबू सिंघल,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलभूषण मित्तल,अजय बनारसीदास गुप्ता, रमाकांत खेतान, विजय गर्ग,हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गर्ग,सहित काफी संख्या में राष्ट्रीय पदाधिकारी,विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष,राजनैतिक प्रतिनिधि,उद्योगपति सहित देश के सभी प्रांतों से अग्रवाल संगठन के हजारों की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की हरियाणा प्रदेश इकाई ने किया







