शोभा यात्रा का स्वागत करने वाले बंधुओ के घर पहुंच कर अग्रसेन जयंती समिति शक्ति ने किया उनका सम्मान




शोभा यात्रा का स्वागत करने वाले बंधुओ के घर पहुंच कर अग्रसेन जयंती समिति शक्ति ने किया उनका सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- 22 सितंबर को शक्ति शहर में निकली अग्रसेन जी की शोभा यात्रा के दौरान यात्रा का स्वागत करने वाले समाज बंधुओ एवं विभिन्न समाजो का अग्रसेन जयंती समारोह समिति- 2025 में उनके घर पहुंच कर उनका सम्मान किया तथा इस अवसर पर अग्रवाल समाज शक्ति की ओर से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया, अग्रसेन जयंती समारोह समिति ने प्रमुख रूप से बालाजी ट्रेडर्स के संचालक जुगमन्दर अग्रवाल,मयंक अग्रवाल, गोपी होटल के संचालक गोपीचंद बत्रा, सर्व ब्राह्मण समाज शक्ति के अध्यक्ष पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे अधिवक्ता, मुस्लिम समाज शक्ति के महबूब खान, सत्य विद्या ज्वेलर्स के संचालक अनिल अग्रवालस स्टार दुर्गा उत्सव समिति के रिंकू अग्रवाल, सेधुराम संतोष कुमार निगानिया के सजन अग्रवाल सहित अन्य सभी स्वागत करने वाले लोगों का सम्मान किया गया






