22 सितंबर को होगा बड़ा बदलाव- पूरे देशवासी मनाएंगे दिवाली, मोदी जी की जीएसटी बदलाव का 22 सितंबर से दिखेगा प्रभाव, जीएसटी दरों को कम करवाने में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की भी रही प्रमुख भूमिका


22 सितंबर को होगा बड़ा बदलाव- पूरे देशवासी मनाएंगे दिवाली, मोदी जी की जीएसटी बदलाव का 22 सितंबर से दिखेगा प्रभाव, जीएसटी दरों को कम करवाने में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की भी रही प्रमुख भूमिका
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-भारत के प्रधानमंत्री एवं केंद्र की एनडीए सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी ने पूरे देश भर में विगत दिनों जीएसटी की दरों में एक बड़ा बदलाव कर आम उपभोक्ताओं तथा ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक से लेकर सभी जरूर की सामानों को इतना सस्ता कर दिया है, 22 सितंबर से इसका प्रभाव पूरे देश पर दिखने लगेगा एवं केंद्र की सरकार का मानना है कि यह बड़ा बदलाव आम जनता एवं नागरिकों के लिए एक नवरात्रि एवं दीपावली के तोहफे से कम नहीं है, तथा जहां लोगों को पूर्व की भांति दैनिक उपभोग की एवं जरूरत के सामान खरीदने के लिए जेब पर काफी कम बोझ पढ़ने वाला है तो वही सरकार ने इस बड़े बदलाव का शंखनाद कर अपने राजकोषीय घाटे पर लगभग 48000/-करोड़ रुपये का नुकसान वहन करने का निर्णय लिया है, जो कि किसी भी सरकार के लिए एक बड़ा फैसला है
वहीं 22 सितंबर से पूरे देश भर में लगभग समान सस्ते हो जाएंगे तो वहीं कुछ सामानों में जीएसटी की दरों को बढ़ा भी दिया गया है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र की एनडीए गठबंधन वाली सरकार के एवं देश के भाजपा शासित राज्यों के मंत्री एवं सत्तारूढ़ दल के जन प्रतिनिधि जहां इस बदलाव को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचारित कर रहे हैं, तो वहीं छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की भी इन जीएसटी की दरों में बदलाव करने में अहम भूमिका रही है, आम जनता नागरिकों तथा व्यापारियों की पीड़ा को वित्त मंत्री जी ने समझते हुए केंद्र तक इस बात को पहुंचाया तथा लगातार केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ हुई बैठकों में ओपी चौधरी ने इन बातों को रखा, जिसके प्रतिफल स्वरूप आज पूरे देश भर में जीएसटी की दरों में इतना बड़ा बदलाव आम जनता के हित में संभव हो सका है



