शक्ति जिले में पुलिस की बड़ी सफलताएं- बाराद्वार पुलिस ने अवैध शराब पर करी बड़ी कार्रवाई,नगरदा पुलिस ने 6 जुवाडियो को किया गिरफ्तार,नगरदा पुलिस ने स्कूल में चलाया साइबर फ्रॉड एवं यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान, हसौद पुलिस ने अंतरराज्यीय गौ तस्करों पर करी बड़ी कार्रवाई,शक्ति जिले में पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने सक्रिय, करीब 65 लाख रुपए के बैल, वाहन एवं गाड़ियां जप्त




बाराद्वार पुलिस ने अवैध शराब पर करी बड़ी कार्रवाई,नगरदा पुलिस ने 6 जुवाडियो को किया गिरफ्तार,नगरदा पुलिस ने स्कूल में चलाया साइबर फ्रॉड एवं यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान, हसौद पुलिस ने अंतरराज्यीय गौ तस्करों पर करी बड़ी कार्रवाई,शक्ति जिले में पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने सक्रिय, करीब 65 लाख रुपए के बैल, वाहन एवं गाड़ियां जप्त
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-थाना बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 08/09/2025 को अपराध क्र. 227/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रूपये के साथ आरोपी गिरफ्तार हुआ है,नाम आरोपी
विष्णु प्रसाद रातें पिता उदय राम रातें उम्र 38 साल ग्राम लवसरा थानाबाराद्वार, जिला सक्ति है, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से)अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय सक्ति, मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है,जिसके परिपालन में दिनाक 08.09.2025 को मुखबिर सूचना पर ग्राम लवसरा में आरोपी विष्णु प्रसाद रातें पिता दरस राम रातें उम्र 38 साल निवासी लवसरा थाना बाराद्वार के द्वारा 15 लिटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रुपए को रख कर ग्राहक का इंतजार कर रहा था, जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी को दिनांक 08.09.2025 के 12:10, बजे विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.09.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में प्र.आर. देवनारायण चंद्रा आरक्षक रतन विश्वकर्मा , रामकुमार यादव का सराहनीय योगदान रहा
नगरदा पुलिस ने किया जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार
सक्ति-जिला-सक्ती थाना नगरदा पुलिस की कार्यवाही दिनांक 07/09/2025 में 06 जुआडियांन जुआ खेलते गिरफ्तार हुए है,पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव (रा.पु.से), एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ति मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के कुशल मार्ग दर्शन में दिनांक 07.09.2025 को जरिए मुखबीर के सूचना मिला कि कोहड़ापहाड़ी छिंदमुडा के पास कुछ लोग तासपत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं कि सूचना पर मौके पर तस्दीक कर घेराबंदी कर आरोपी 01. दीपक कुर्रे पिता फिरत राम कुर्रे उम्र 35 साल साकिन सेंदरी 02. राजू सिंह चौहान पिता मनमोहन सिंह चौहान उम्र 40 साल साकिन खैरा 03. प्रेम लाल महिलांगे पिता सहेत्तर लाल उम्र 40 साल साकिन खैरा 04. राजेंद्र लहरे पिता रामलाल लहरे उम्र 32 साल साकिन सेंदरी 05. अनिल कुमार सोनवानी पिता छेदू राम सोनवानी उम्र 33 साल साकिन सेंदरी 06. डिकेश जांगड़े पिता शंकर जांगड़े उम्र 27 साल साकिन सेंदरी थाना नगरदा जिला सक्ति के फड़ एवम पास से जुमला नगदी रकम 15060 रुपए एवं 06 नग मोबाईल कीमती 52500 रु. और 04 नग मोटर सायकल कीमती करीबन 120000रु.जुमला कीमती 187560रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया हैं एवम आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम का पाए जाने से थाना नगरदा में अपराध क्रमांक 77/25 धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध पंजीबद्ध कर आरोपियो को दिनांक 07.09.2025 को गिरफ्तार किया गया हैं,उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम और थाना नगरदा स्टॉफ द्वारा की गई
नगरदा पुलिस ने साइबर अपराध को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
सक्ति-थाना नगरदा , जिला सक्ती दिनांक 08.09.2025 को ग्राम झरना के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के करीबन 150 छात्र छात्राओं को साइबर फ्राड, यातायात नियम और नशा मुक्ति के सम्बन्ध मे जानकारी देकर जागरूक किया गया,पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा. पु. से.) का कहना है कि आज के बच्चे ही बनाएँगे कल का ज़िला, यदि एक बच्चा जागरूक होगा तो वो अपने परिवार, पड़ोस, मोहल्ले और गांव को भी जागरूक करेगा। आज कल टेक्नोलॉजी की चीज़ों में माँ-पिताजी अपने बच्चों से ही जानकारी लेते है, इस स्थिति में फ़्रॉडस्ट्र अगर फ्रॉड करने का प्रयास करेगा तो बच्चे अपने माता पिता, पड़ोसी को बता सकते हैं के फ़ेक है,पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से. ) के निर्देशानुसार साइबर फ्राड, यातायात नियमों और नशा से दूर रहने जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है | इसी कड़ी में आज दिनांक 08.09.2025 को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झरना मे साइबर फ्राड व ऑनलाइन मे होने वाली सभी प्रकार के फ्राड जैसे किसी भी व्यक्ति को जान कर अनजाने मे otp नही देना,किसी भी अनजान के साथ अपनी फोटो शेयर न करना और दोस्ती न करना, लालच मे न पड़े कुछ भी फ्री नही है ऐसे कॉल से सावधान रहे,एप स्टोरे से हि एप एवं गेम डाउनलोड करे,अनचाहे लिंक में कदापि क्लिक न करे फोन हेक होगा, टेलीग्राम और शेयर ट्रेडिंग से सावधान, सोशल मिडिया का उपयोग करते समय हमेशा सावधानी बरतना है,अपने सोशल मिडिया अकाउंट को हमेशा प्रायवेशी रखना है,अनजान व्यक्ति को अपना फोटो या अन्य अपना निजी जानकारी नहीं भेजना है, फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मिडिया में अनजान व्यक्ति से दोस्ती ना करें, डिजिटल अरेस्ट,अनजान नम्बर से आये वीडियो कॉलिंग से दूर रहे तथा इसी तरह ट्रैफिक नियमों के संबंध में गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करे,नशे मे वाहन न चलाये लोगो को भी समझाये ।3.गाड़ी चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग जरूरी है,गाड़ी चलाते वक्त किसी दूसरी गाड़ी को ओवरटेक न करे,.गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहने,.गाड़ी हमेशा धीरे चलाये केवल पांच मिनट का ही अंतर है,नाबालिक वाहन न चलाये,8 वाहनों का बीमा होना आवश्यक है,मोटर सायकल में ट्रिपलिंग ना चले,कही भी एक्सीडेंट होने पर तुरंत 112 या 108 मे फ़ोन करके सुचना दें,इसी तरह नशा मे होने वाले अपराध जैसे रोड़ एक्सीडेंट, मारपीट के मामले, घरेलु हिंसा, बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर अपराध करते है, जिनको नशा करने की लत लग गई उसको आर्थिक नुकसान , शारीरिक क्षति और सामाजिक प्रतिष्ठा मान सम्मान नहीं मिल पाना नशा का ही दुषपरिणाम है,नगरदा थाना प्रभारी निरी. विंटन साहू द्वारा उक्त जानकारी देकर जागरूक किया गया
अंतरराज्यीय गौ तस्करों पर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सक्ति- जिला सक्ती की ज़िला पुलिस सक्ती की बड़ी कार्रवाई हुई है,सक्ती पुलिस की कार्रवाई में तस्करी के आंध्रप्रदेश–महाराष्ट्र – छत्तीसगढ़ नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है,सख़्त निगरानी का नतीजा है कि पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई में 82 नग बैल, कंटेनर वाहन, पायलटिंग कार- कुल जप्ती – ₹64,52,000 (चौंसठ लाख बावन हजार रुपये) दिनांक : 08/09/2025 को थाना हसौद ने अंतर्राज्यीय गौ-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी आंध्रप्रदेश के हैं तथा एक आरोपी छत्तीसगढ़ का है। इस कार्रवाई में लाखों रुपये की कीमत के 82 नग बैल, कंटेनर वाहन, पायलटिंग कार और मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं।गिरफ्तार आरोपीगण 1. विय्यापु अप्पलकोण्डा पिता विय्यापु देवुड्डु, उम्र 49 वर्ष, निवासी देवावरम, थाना नाकापल्ली, जिला विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश)2. चप्पा नौकराजु पिता चप्पा कोण्डा, उम्र 33 वर्ष, निवासी देवावरम, थाना नाकापल्ली, जिला विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश)3. पुरूषोत्तम कुर्रे पिता तेजूराम कुर्रे, निवासी सुहागपुर चौकी बेलादुला, थाना सरसींवा, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ (छ.ग.) है,जप्ती विवरण 82 नग बैल, कुल कीमत ₹12,30,000, कंटेनर वाहन क्रमांक MH 20 EL 1455, कीमत ₹40,00,000,पायलटिंग वाहन मारुति XL6 कार क्रमांक CG 22 Z 7262, कीमत ₹12,00,000,03 नग मोबाइल फोन,कुल जप्ती – ₹64,52,000 (चौंसठ लाख बावन हजार रुपये)पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से) द्वारा जिले में गौवंश तस्करी पर विशेष निगरानी रखकर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) सुमित गुप्ता को अवगत कराकर दिनांक 08.09.2025 को आरोपी 01. विय्यापु अप्पलकोण्डा पिता विय्यापु देवुड्डु उम्र 49 साल साकिन देवावरम थाना नाकापल्ली जिला विशाखापटनम आंध्रप्रदेश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन कंटेनर क्रमांक MH 20 EL 1455 रंग कत्था कीमती 4000000/रू (चालीस लाख रूपये) एवं 41 नग बैल प्रत्येक बैल की कीमती 15000/रू कुल 6,15,000/ रू एवं बातचीत (संपर्क) में प्रयुक्त एक काला रंग का LAVA कंपनी कीपेड वाला मोबाईल माडल LF1008 जिसका IMEI 01. 351860525406056 IMEI 02. 351860525406064 जिसमें एयरटेल कंपनी का सीम लगा हुआ पुरानी ईस्तेमाली कीमती 1000/रू एवं आरोपी 02. चप्पा नौकराजु पिता चप्पा कोण्डा उम्र 33 साल साकिन देवावरम थाना नाकापल्ली जिला विशाखापटनम आंध्रप्रदेश के कब्जे से 41 नग बैल प्रत्येक बैल की कीमती 15000/रू कुल 6,15,000/रू एवं बातचीत (संपर्क) में प्रयुक्त एक स्लेटी काला रंग का REALME कंपनी की स्मार्ट टच स्क्रीन मोबाईल फोन माडल RMX3201 जिसका ΙΜΕΙ 01. 860920058948678 IMEI 02. 860920058948660 जिसमें एयरटेल कंपनी का सीम लगा हुआ पुरानी ईस्तेमाली कीमती 10,000/रू एवं पायलेटिंग वाहन एक सफेद रंग के XL6 कार क्रमांक CG 22 Z 7262 कीमती 12,000,00/रू मय चाबी जुमला कीमती 64,52,000/रू (चौसठ लाख बावन हजार रूपये) को आरोपी पुरूषोत्तम कुर्रे पिता तेजूराम कुर्रे साल साकिन सुहागपुर चौकी बेलादुला थाना सरसींवा जिला सारंगढ बिलाईगढ़ (छ.ग.) से जप्त किया गया। जप्त 82 नग बैल का पशु चिकित्सक जैजैपुर से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर मण्डी परिसर हसौद में सुरक्षित रखकर चारा पानी का व्यवस्था कराया गया है। घटना में फरार आरोपी मिट्ठू बंजारे, ओमप्रकाश बंजारे ग्राम भनेतरा, कंटेनर वाहन चालक सुधेश प्रदीप, सहायक चालक ईश्वर, कंटेनर वाहन स्वामी अनिष केपी एवं योगेश बंजारे की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित किया गया है,नाम फरार आरोपीगण-1. मिट्ठू बंजारे ग्राम भनेतरा थाना हसौद 2. ओमप्रकाश बंजारे ग्राम भनेतरा थाना हसौद,3. कंटेनर वाहन चालक सुधेश प्रदीप 4. कंटेनर वाहन सहायक चालक ईश्वर 5. कंटेनर वाहन स्वामी अनिष केपी 6. योगेश बंजारे ग्राम पथरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ है,उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अमित सिंह प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी हसौद, सउनि बिसोहन चंद्रा, प्र.आर. परमानंद घृतलहरे, नन्दूराम साहू, ओमप्रकाश अजगल्ले, संजय शर्मा, रामगिलास लहरे, फलेन्द्र मनहर, आर. राजेश यादव, नारायण यादव, कमलेश धारिया, घनश्याम पाण्डेय, शिवगोपाल रात्रे थाना हसौद, प्र.आर. प्रेमनारायण राठौर, आर. अलेक्सयुस मिंज, कमलेश लहरे, जितेन्द्र कंवर सायबर सेल का विशेष योगदान रहा है।






